Toxic OTT Update: किस ओटीटी ऐप पर रिलीज होगी यश की ‘टॉक्सिक’? जानें डिटेल्स
Toxic OTT Update: अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो 'टॉक्सिक' की ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, तो जान लीजिए कि थिएट्रिकल रन के बाद ये फिल्म किस ऐप पर स्ट्रीम होगी.
Toxic OTT Update: गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी यश की मच अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक' 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग की. मेकर्स के अनुसार पहले दिन दुनियाभर से 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की.
जहां भारी संख्या में लोग सिनेमाघरों में 'टॉक्सिक' देख रहे हैं, तो वहीं कई ऐसे लोग हैं, जिन्हें थिएटर की जगह ओटीटी पर घर बैठे फिल्में देखना पसंद होता है. अगर आप भी उन लोगों में से हैं, तो चलिए आपको 'टॉक्सिक' की ओटीटी डिटेल्स बताते हैं.
मेकर्स ने तो फिलहाल किसी भी तरह की ओटीटी जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट की मानें तो ओटीटी राइट्स जी5 (Zee5) ने हासिल कर लिए हैं. बताया जा रहा है कि इस ऐप ने 235 करोड़ रुपये में तमाम भाषाओं के डिजिटल राइट्स खरीदे हैं.
थिएट्रिकल रन के बाद 'टॉक्सिक' जी5 पर स्ट्रीम होगी. हालांकि, इसके लिए अभी लंबा इंतजार करना होगा. आमतौर पर सिनेमाघरों में आने के 8 हफ्तों के बाद ही ज्यादातर फिल्में ओटीटी पर स्ट्रीम की जाती हैं. ऐसे में नवंबर तक ये फिल्म ओटीटी पर आ सकती है. हालांकि, फिलहाल ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है.



