पवन सिंह पर कोर्ट ने लगाया 3 हजार रुपये का जुर्माना, पत्नी के केस में पेश नहीं होने पर हुई कार्रवाई

पवन सिंह पर कोर्ट ने लगाया 3 हजार रुपये का जुर्माना, पत्नी के केस में पेश नहीं होने पर हुई कार्रवाई

भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं. एक्टर के खिलाफ कोर्ट ने 3 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है क्योंकि वो पत्नी के भरण-पोषण केस में कोर्ट में पेश नहीं हुए हैं.

Bhojpuri Actor Pawan Singh: भोजपुरी फिल्मों के मशहूर एक्टर और बिहार में बीजेपी के एमएलसी पवन सिंह एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आ गए हैं. इस बार मामला उनकी पत्नी ज्योति सिंह की ओर से दायर भरण-पोषण यानी मेंटेनेंस केस से जुड़ा है. उत्तर प्रदेश की एक फैमिली कोर्ट ने सुनवाई के दौरान पवन सिंह के पेश नहीं होने पर उन पर 3,000 रुपये का जुर्माना लगाया है.

बताया जा रहा है कि शनिवार को इस मामले की सुनवाई होनी थी, लेकिन पवन सिंह अदालत में हाजिर नहीं हुए. उनके वकील ने कोर्ट को बताया कि उनकी मां प्रतिमा देवी की तबीयत खराब होने की वजह से वह सुनवाई में शामिल नहीं हो सके. इस दौरान उनकी मां की बीमारी से जुड़ा मेडिकल सर्टिफिकेट और मामले में मध्यस्थता कराने की मांग वाली अर्जी भी अदालत में पेश की गई. मामले की सुनवाई अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश कमलापति प्रजापति के सामने होनी थी.

ज्योति सिंह ने लगाया पवन पर आरोप

वहीं, ज्योति सिंह अपने वकील के साथ कोर्ट में पेश हुईं. उन्होंने अपने पति पर आरोप लगाया कि वह अपने प्रभाव का इस्तेमाल करके न्यायिक प्रक्रिया का मजाक बना रहे हैं. ज्योति ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, यह मामला चार साल पहले दर्ज कराया गया था. आखिर किसी के सब्र की भी एक सीमा होती है. मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई है.

4 पहले दायर की थी याचिका

ज्योति सिंह ने 22 अप्रैल, 2022 को फैमिली कोर्ट में भरण-पोषण के लिए याचिका दायर की थी. पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी 6 मार्च, 2018 को हुई थी. नोटिस मिलने के बाद पवन सिंह 5 नवंबर, 2022 को कोर्ट में पेश हुए थे. उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, इससे पहले 9 सितंबर और 5 अक्टूबर को सुनवाई में शामिल नहीं होने पर भी कोर्ट ने उन पर 1,000-1,000 रुपये का जुर्माना लगाया था.

ये भी पढ़ें: Tv9 Festival Of India 2026: टीवी9 फेस्टिवल के दूसरे दिन रफ्तार ने दी लाइव परफॉर्मेंस, सिंगर के गानों पर जमकर थिरके लोग

कहकशा परवीन
कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More