Tv9 Festival Of India 2026: टीवी9 फेस्टिवल के दूसरे दिन रफ्तार ने दी लाइव परफॉर्मेंस, सिंगर के गानों पर जमकर थिरके लोग
Tv9 Festival Of India 2026: टीवी9 नेटवर्क की तरफ से इस हर साल फेस्टिवल ऑफ इंडिया का आयोजन कराया जाता है. इस बार इसका चौथा सीजन है और दूसरे दिन रैपर रफ्तार ने लाइव परफॉर्मेंस से धमाल मचा दिया है.
टीवी9 फेस्टिवल ऑफ इंडिया का आगाज हो गया है. 5 दिन चलने वाले इस इवेंट में एग्जीबिशन, दुर्गा पूजा के साथ ही लाइव कॉन्सर्ट का भी आयोजन किया गया है.
रफ्तार ने अपनी दमदार आवाज के साथ इवेंट का आगाज किया और अपने धमाकेदार गानों के साथ दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है. उन्होंने कई हिट सॉन्ग गाए, जिस पर ऑडियंस भी झूम कर नाची.
रफ्तार ने अपनी आवाज में 'धाकड़' गाना भी गाया, जिसने दर्शकों का जोश बढ़ा दिया और पूरा स्टेडियम म्यूजिक की धुन पर झूमता नजर आया.
बता दें कि ये इवेंट 20 अक्टूबर तक चलने वाला है. 18-20 अक्टूबर तक 3 दिन इवेंट में डांडिया नाइट का आयोजन किया गया है, जिसमें कई आर्टिस्ट अपनी आवाज का जादू चलाएंगे.



