‘वो बेकार एक्टर नहीं लेकिन किलविश का रोल कर सकते हैं’, रणवीर सिंह के शक्तिमान बनने का मुकेश खन्ना ने फिर किया विरोध

‘वो बेकार एक्टर नहीं लेकिन किलविश का रोल कर सकते हैं’, रणवीर सिंह के शक्तिमान बनने का मुकेश खन्ना ने फिर किया विरोध

शक्तिमान का रोल प्ले कर घर-घर पॉपुलर होने वाले एक्टर मुकेश खन्ना ने कहा है कि उन्होंने कभी भी रणवीर को बुरा एक्टर नहीं बोला. लेकिन उनके लिए शक्तिमान नहीं बल्कि किलविश का रोल शूट करेगा.

बॉलीवुड एक्टर मुकेश खन्ना ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है. लेकिन आज भी उन्हें फैंस शक्तिमान के रूप में जानते हैं. ये उनके जीवन का सबसे दमदार कैरेक्टर रहा है. हालांकि महाभारत सीरियल में उन्होंने भीष्म पितामह के रोल में भी शानदार काम किया था. लेकिन इसके बाद भी एक्टर के जिस शो को हर जनरेशन ने अपने-अपने घरों में देखा वो शो था शक्तिमान. शक्तिमान सीरियल को आए लगभग 3 दशक का समय हो चुका है. लेकिन इस सीरियल को अभी भी फैंस वैसे ही पसंद करते हैं जैसे पहले करते थे. इसी मौके को भुनाने के लिए सोनी पिक्चर्स ने साल 2022 में शक्तिमान फिल्म बनाने की बात कही थी जिसका उन्हें विरोध झेलना पड़ा.

खुद शक्तिमान का रोल करने वाले मुकेश खन्ना ने ही इसपर सहमति नहीं जताई. उन्हें सबसे ज्यादा आपत्ति फिल्म की कास्टिंग से है. दरअसल वे फिल्म में रणवीर सिंह को शक्तिमान के रोल के लिए नहीं देखना चाहते हैं. उन्होंने पहले भी इसके कई तर्क दिए हैं और अब एक बार फिर से इसपर उन्होंने रिएक्ट किया है.

मुकेश खन्ना ने क्या कहा?

बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के नामी एक्टर मुकेश खन्ना ने रणवीर सिंह की कास्टिंग पर रिएक्ट करते हुए कहा- ‘मैं मूव ऑन कैसे करूं? मैंने शक्तामान बनाया है.’ एक्टर ने कहा कि उन्होंने सिर्फ सोनी इंडिया ही नहीं बल्कि सोनी इंटरनेशनल को भी ये फिल्म बनाने से रोका है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि रणवीर चाहें तो वे किलविश का रोल कर सकते हैं लेकिन शक्तिमान का नहीं. एक्टर बोले- रणवीर सिंह धुरंधर, गली बॉय या खिलजी जैसे रोल प्ले कर सकते हैं लेकिन वो शक्तिमान नहीं प्ले कर सकते. उन्होंने पद्मावत में खिलजी का रोल किया है इसलिए वे इस फिल्म में किलविश का रोल कर सकते हैं. हमें शक्तिमान के रोल के लिए सही चेहरा और सही इमेज वाला एक्टर चाहिए जो उनके में मिसिंग है. रणवीर का चेहरा मिस्चीवियस(नटखट) है. शक्तिमान को बहुत ही ज्यादा पॉजिटिव होना होगा. तो मैंने रणवीर के बारे में ऐसा पहले भी बोला है लेकिन मैंने ये कभी नहीं कहा कि वे बुरे एक्टर हैं.

ये भी पढ़ें- बनाई 4 फिल्में और जीते 3 नेशनल अवार्ड, 5 साल की उम्र से शुरू की एक्टिंग, जानिए Toxic की डायरेक्टर गीतू मोहनदास की कहानी

इन फिल्मों का हिस्सा रहे हैं रणवीर सिंह

रणवीर सिंह की बात करें तो एक्टर पिछले एक दशक में इंडस्ट्री के प्रॉमिनेंट चेहरों में से एक हैं और उनके नाम सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म का नाम भी दर्ज है. उन्होंने 2 बार 1000 करोड़ी फिल्में दी हैं. इसके अलावा एक्टर ने गली बॉय, पद्मावत, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, बाजीराव मस्तानी और 83 जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से इंप्रेस किया है. वहीं धुरंधर फिल्म सीरीज उनके करियर के लिए बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित हुई है.

पुनीत उपाध्याय
पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है. CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.

Read More