राम है तो लक्ष्मण आएगा ही… 2 नेशनल अवार्ड विनिंग स्टार्स संग रजत बेदी की नई इनिंग, ‘बंधु’ के फर्स्ट लुक ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

राम है तो लक्ष्मण आएगा ही… 2 नेशनल अवार्ड विनिंग स्टार्स संग रजत बेदी की नई इनिंग, ‘बंधु’ के फर्स्ट लुक ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

बॉलीवुड एक्टर रजत बेदी ने मराठी सिनेमा में बतौर प्रेजेंटर नई पारी की शुरुआत की है. दो नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर्स के साथ आ रही उनकी फिल्म 'बंधु' का फर्स्ट लुक चर्चा में है.

‘कोई मिल गया’, ‘इंटरनेशनल खिलाड़ी’ और ‘रक्त’ जैसी कई सुपरहिट बॉलीवुड फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी और विलेन के किरदार से पहचान बनाने वाले जाने-माने अभिनेता रजत बेदी अब सिनेमा के एक नए सफर पर निकल पड़े हैं कई सालों तक बड़े पर्दे पर बतौर एक्टर छाप छोड़ने के बाद अब रजत बेदी रीजनल सिनेमा में अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं. वे मराठी फिल्म ‘बंधु’ के जरिए बतौर प्रेजेंटर यानी प्रोड्यूसर अपनी नई पारी का आगाज कर रहे हैं. इस प्रोजेक्ट की सबसे खास बात यह है कि रजत बेदी ने इस फिल्म के लिए दो नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर्स से हाथ मिलाया है, जिससे दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं.

फिल्म ‘बंधु’ के लेटेस्ट फर्स्ट लुक और टीजर ने सोशल मीडिया पर आते ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया है. टीजर में एक्टर ये दमदार और दिल छू लेने वाला डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं,”जहां राम है, वहां लक्ष्मण तो आएगा ही…” फिल्म की कहानी दो भाइयों के अटूट रिश्ते, त्याग और उनके बीच के गहरे रिश्ते पर आधारित है. कहानी के बारे में ज्यादा खुलासा न करते हुए रजत बेदी ने बताया,”फिल्म का टाइटल ‘बंधु’ है और इसकी टैगलाइन बेहद खूबसूरत है. जहां राम हैं, वहां लक्ष्मण का होना तय है. ये दो भाइयों की बेहद भावुक और दिल को छू लेने वाली कहानी है कि कैसे उनकी जिंदगियां एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं. कहानी इतनी खूबसूरत है कि मैं अभी इसके बारे में ज्यादा रिवील नहीं करना चाहता.”

View this post on Instagram

A post shared by Rajat Bedi (@rajatbedi24)

सिर्फ नाम नहीं, प्रोडक्शन से रिलीज तक संभाल रहे हैं कमान

बतौर एक्टर काम करने और एक प्रोड्यूसर, प्रेजेंटर के रूप में फिल्म से जुड़ने के फर्क पर बात करते हुए रजत बेदी ने बताया कि इस बार उनकी जिम्मेदारी काफी बड़ी है. जेएसडी स्टूडियो और ट्रिफ्लिक्स एंटरटेनमेंट के सहयोग से आ रही इस फिल्म में वो शुरुआत से ही हर बारीकी पर नजर रख रहे हैं. रजत बेदी ने कहा,”एक प्रेजेंटर के तौर पर मैं फिल्म की शुरुआत से ही पूरी तरह इन्वॉल्व रहा हूं. मैं प्रोडक्शन, क्रिएटिव फैसलों और यहां तक कि फिल्म की रिलीज प्लानिंग तक हर चीज को खुद देख रहा हूं. भगवान की कृपा से फिल्म का काम पूरा हो चुका है और फर्स्ट कॉपी किसी भी वक्त सामने आ जाएगी.”

ये भी पढ़ें- वो बेकार एक्टर नहीं लेकिन किलविश का रोल कर सकते हैं, रणवीर सिंह के शक्तिमान बनने का मुकेश खन्ना ने फिर किया विरोध

रजत ने आगे बताया कि अगले दो से तीन महीनों में वो फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच अवेयरनेस बढ़ाने और प्रमोशन की रणनीति पर काम करेंगे. दो नेशनल अवॉर्ड विनिंग कलाकारों की मौजूदगी और दो भाइयों के खूबसूरत रिश्ते की यह दास्तान ‘बंधु’ के जरिए मराठी सिनेमा में एक नया रंग भरने के लिए पूरी तरह तैयार है.

सोनाली नाईक
सोनाली नाईक

सोनाली करीब 15 सालों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रहार न्यूज पेपर से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. इस न्यूज पेपर में बतौर रिपोर्टर काम करते हुए सोनाली ने एंटरटेनमेंट बीट के साथ-साथ सीसीडी (कॉलेज कैंपस और ड्रीम्स) जैसे नए पेज पर काम किया. उन्होंने वहां 'फैशनेरिया' नाम का कॉलम भी लिखा. इस दौरान एलएलबी की पढ़ाई भी पूरी की, लेकिन पत्रकारिता के जुनून की वजह से इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने के इरादे से 2017 में टीवी9 से सीनियर कोरेस्पोंडेंट के तौर पर अपनी नई पारी शुरू की. टीवी9 गुजराती चैनल में 3 साल तक एंटरटेनमेंट शो की जिम्मेदारी संभालने के बाद सोनाली 2020 में टीवी9 हिंदी डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में शामिल हुईं. सोनाली ने टीवी9 के इस सफर में कई ब्रेकिंग, एक्सक्लूसिव न्यूज और ऑन ग्राउंड कवरेज पर काम किया है. हिंदी के साथ-साथ गुजराती, मराठी, इंग्लिश भाषा की जानकारी होने के कारण डिजिटल के साथ-साथ तीनों चैनल के लिए भी उनका योगदान रहा है. रियलिटी शोज और ग्लोबल कंटेंट देखना सोनाली को पसंद है. नई भाषाएं सीखना पसंद है. संस्कृत भाषा के प्रति खास प्यार है. नुक्कड़ नाटक के लिए स्क्रिप्ट लिखना पसंद है. सोनाली के लिखे हुए स्ट्रीट प्लेज 'पानी', 'मेड इन चाइना' की रीडिंग 'आल इंडिया रेडियो' पर सोशल अवेयरनेस के तौर पर की जा चुकी है.

Read More