Jana Nayagan: नहीं टूटेगा थलपति विजय की ‘जन नेता’ का सेट, छोटे फिल्मकारों की मदद के लिए मेकर्स का बड़ा फैसला
Jana Nayagan Movie Set: थलपति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नेता' को उनके फैंस ने खूब पसंद किया. जिस सेट पर फिल्म की शूटिंग हुई थी, उसको लेकर अब मेकर्स ने एक बड़ा फैसला लिया है.
Thalapathy Vijay Jana Nayagan: तमिल फिल्मों के सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय के एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म ‘जन नेता’ (जन नायगन) 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को लोगों ने पसंद किया, अच्छा खासा कलेक्शन भी हुआ. अब इसी फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, जिस सेट पर इस फिल्म को फिल्माया गया, मेकर्स ने उस सेट को न तोड़ने का फैसला किया है. मेकर्स उस फिल्म सेट के जरिए छोटे फिल्मकारों की मदद करना चाहते हैं.
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ‘जन नेता‘ के डायरेक्टर एच. विनोत ने बताया कि इस फिल्म के 95 प्रतिशत हिस्से की शूटिंग एक बड़े सेट के अंदर हुई थी. फाइट सीन, गाने, सबकुछ वहीं शूट किए गए थे. जब शूटिंग पूरी हो गई है, उसके बाद टीम ने फैसला किया कि इस सेट को तोड़ा ना जाए, बल्कि सुरक्षति रखा जाए, ताकि दूसरे मेकर्स भी इस सेट का इस्तेमाल कर सकें.
छोटे प्रोडक्शन हाउस के लिए बड़ा सेट बनाना मुश्किल
एच. विनोत ने कहा कि छोटे प्रोडक्शन हाउस के लिए इस तरह का बड़ा सेट बनाना मुश्किल होता है, क्योंकि उनके पास बजट कम होता है. ऐसे में जिन छोटे मेकर्स के लिए इस तरह का सेट बनान मुमकिन नहीं है, वो ‘जन नेता’ के सेट पर शूट सकते हैं. उन्होंने कहा, “जम हम फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तब हमारी कुछ इच्छाएं थीं. हम चाहते थे कि इस सेट से कई दूसरे फिल्ममेकर्स को फायदा हो. इसलिए हमने सेट को ऐसे ही रखने का फैसला किया.”
जब इंटरव्यू में एच. विनोत से पूछा गया कि ये जो इतना बड़ा फैसला लिया गया है, इसका क्रेडिट किसे जाना चाहिए, तो उन्होंने प्रोड्यूसर वेंकट के. नारायण (KVN) का नाम लिया. ये वही शख्स हैं, जिन्होंने यश की हालिया रिलीज फिल्म ‘टॉक्सिक’ को भी प्रोड्यूस किया है.
ये भी पढ़ें-
माइकल से बंदर तक, इस हफ्ते OTT पर होगा फुल एंटरटेनमेंट, देखें ये 10 फिल्में-वेब सीरीज
टॉक्सिक की डायरेक्टर पर मर्दवादी फिल्म बनाने का आरोप, यश के आगे 5 हीरोइनों को क्यों रखा हाशिए पर?
‘जन नेता’ ने कितनी कमाई की?
हाल ही में चेन्नई में ‘टॉक्सिक’ प्री-रिलीज इवेंट में वेंकट के. नारायण ने ‘जन नेता’ के बिजनेस पर भी बात की. उन्होंने बताया कि थलपति विजय की फिल्म ने वर्ल्डवाइड 400 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके लिए उन्होंने विजय के तमाम फैंस को शुक्रिया कहा. बहरहाल, थिएट्रिकल रन के बाद ‘जन नेता’ 21 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हुई है.




