Tiger Shroff Firing Video: टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाकर 2 लोगों ने चलाई गोलियां, फिल्मी सीन जैसा दिल दहलाने वाला VIDEO आया सामने
Tiger Shroff Firing Video: टाइगर श्रॉफ पर रविवार की शाम मुंबई के जुहू में करीब पांच राउंडड फायरिंग हुई. इस हमले में टाइगर सुरक्षित हैं. हमले का एक वीडियो भी सामने आया है.
Tiger Shroff Firing Video: बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे और एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ पर रविवार की शाम मुंबई के जुहू में करीब पांच राउंडड फायरिंग हुई. टाइगर फुटबॉल खेलकर अपनी गाड़ी से ग्राउंड से निकल रहे थे, तभी गेट पर उन्हें निशाना बनाकर उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गईं. इस हमले के दौरान कई फैंस वहां उनका वीडियो बना रहे थे. ऐसे में गोलीबारी की ये घटना भी कैमरे में कैद हो गई. मुंबई पुलिस ने बताया कि हमले में टाइगर को गोली नहीं लगी है और वो सुरक्षित हैं. हालांकि उनके कार ड्राइवर समेत दो लोग घायल हुए हैं.
सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि टाइगर श्रॉफ की गाड़ी जुहू के जेवीपीडी ग्राउंड से बाहर निकल रही है. गेट पर भीड़ होने की वजह से रफ्तार बेहद धीमी है. फैंस अपने चहेते स्टार को कैमरे में कैद करने को बेताब हैं, तभी गोलियां की तड़तड़ाहट से माहौल बदल जाता है और वहां भगदड़ जैसी स्थिती बन जाती है. दो लोग गाड़ी पर फायरिंग करते हैं और तीसरा शख्स बाइक लेकर वहां खड़ा रहता है. गोलियों चलाते ही तीनों बाइक से तुरंत फरार होते दिखाई दे रहे हैं.
पांच राउंड फायरिंग की आवाज
वीडियो में आ रहे आवाज से साफ है कि वहां पर करीब पांच राउंड फायरिंग की गई है. फायरिंग शुरू होते ही लोग चीखने चिल्लाने लगते हैं और इधर उधर भागने लगते हैं. कुछ लोग टाइगर भाई टाइगर भाई भी चिल्लाते हैं. हमला टाइगर की हत्या के इरादे से किया गया मालूम पड़ता है. गाड़ी उनका ड्राइवर चला रहा था और दूसरी तरफ टाइगर खुद बैठे थे. वीडियो में दिख रहा है कि जिस साइड टाइगर बैठे हैं, दोनों हमलवार उसी खिड़की पर गोली चला रहे हैं. इस मामले में पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं और हमलावरों की तलाश की जा रही है. खबर लिखे जाने तक एक हमलावर के हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है.
#TigerShroff: A video purportedly shows the three assailants firing towards the actor and his car.
Extremely disturbing visuals. Such a relief to know that he is safe.



