कौन हैं मलाइका अरोड़ा की सहेली डेलनाज दारूवाला? खुद से 24 साल छोटे एक्टर को कर रहीं डेट
Who Is Delnaz Daruwala: मलाइका अरोड़ा की दोस्त डेलनाज दारूवाला एक्टर सौरब बेदी को डेट कर रही हैं. सौरब ने डेलनाज के साथ सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं.
Who Is Delnaz Daruwala: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा तो अक्सर ही सुर्खियों का हिस्सा रहती हैं. अब उनकी एक दोस्त अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. उनकी दोस्त का नाम है डेलनाज दारूवाला. बताया जाता है कि मलाइका और उनके बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है.
दरअसल, सौरब ने हाल ही में डेलनाज के साथ कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की, जिनमें दोनों एक दूसरे के काफी क्लोज दिखे. सौरब ने बाद में फोटोज डिलीट कर दी, लेकिन दोनों के रिलेशन में होने की बात सोशल मीडिया पर फैल चुकी है. इंटरनेट पर डेलनाज की उम्र को लेकर तो कोई जानकारी नहीं है, लेकिन रिपोर्ट की मानें तो वो सौरब से 24 साल बड़ी हैं.
जहां एक तरफ सौरब एक्टर और मॉडल हैं, तो वहीं दूसरी तरफ डेलनाज दारूवाला का ताल्लुक फैशन इंडस्ट्री से है. वो मॉडलिंग की दुनिया में बतौर कॉर्डिनेटर काम करती हैं. वो फैशन शोज में बैकस्टेज डायरेक्शन का काम भी देखती हैं. बताया जाता है कि उन्होंने लैक्मे फैशन वीक, सब्यसाची प्रेजेंटेशन जैसे कई बड़े इवेंट में काम किया है.
उनका काम फैशन शो को कॉर्डिनेट करना, बैकस्टेज शो से जुड़ी चीजों को मैनज करना है. वो 'द वेडिंग चिक्स' नाम की को-फाउंडर. साथ ही वो 'रिफाइनरी' नाम की एक कंपनी से भी जुड़ी हुई हैं. अब उनका नाम सौरब बेदी से जुड़ रहा है.



