Koffee With Karan 9: रणबीर कपूर या अल्लू अर्जुन? रश्मिका मंदाना ने कॉफी विद करण में किसे चुना?

Koffee With Karan 9: रणबीर कपूर या अल्लू अर्जुन? रश्मिका मंदाना ने कॉफी विद करण में किसे चुना?

Koffee With Karan 9: करण जौहर के मशहूर टॉक शो 'कॉफी विद करण सीजन 9' के दूसरे एपिसोड में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा नज़र आने वाले हैं. इनके एपिसोड का पहला प्रोमो भी सामने आ गया है.

Koffee With Karan 9 Episode 2: करण जौहर के टॉक शो ‘कॉफी विद करण 9’ के आखिरी सीजन के दूसरे एपिसोड में साउथ स्टार विजय देवरकोंडा और साउथ से लेकर हिंदी फिल्मों तक अपनी पहचान बना चुकीं रश्मिका मंदाना साथ नज़र आने वाले हैं. सिनेमा के इस फेवरेट कपल ने इसी साल फरवरी में शादी रचाई है. इन दिनों रश्मिका और विजय अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘रणबाली’ को लेकर भी चर्चा में हैं. इस बीच कॉफी करण से दोनों का पहला प्रोमो भी सामने आ गया है. प्रोमो से साफ है कि दोनों करण के सामने अपनी लाइफ से जुड़ी कई अनजानी बातों से पर्दा उठाने वाले हैं.

कॉफी विद करण में विजय देवरकोंडा ने बताया कि रश्मिका मंदाना ने उन्हें शादी करने के लिए 100 बार कहा था. वहीं, रश्मिका ने कहा कि उन्होंने 100 बार नहीं, बल्कि पूरे साल विजय को शादी के लिए मनाया था. दरअसल करण जौहर ने दोनों से पूछा कि क्या कोई प्रपोजल था? इस पर विजय ने खुलासा किया कि रश्मिका ने उनसे शादी की बात कही थी. उन्होंने कहा, “इन्होंने कहा, चलो शादी करते हैं, मैंने कहा ठीक है, आप मुझसे इस बारे में 100 बार पूछ चुकी हैं.”

ये भी पढ़ें: खुद खुल जाती थी अलमारी, बजने लगता था म्यूजिकसलमान खान के कमरे में भूत? बोले- मैंने उसे अपने पीछे महसूस किया

जब करण जौहर ने रश्मिका से सवाल किया कि क्या सच में आपने 100 बार पूछा था? तो रश्मिका ने कहा, “मैंने इनसे पूरे साल पूछा था.” इस पर विजय के जवाब ने सबको हैरान कर दिया.

रैपिड फायर में क्या हुआ?

प्रोमो में रैपिड फायर राउंड की भी झलक दिखाई गई है. रैपिड फायर के दौरान करण जौहर रश्मिका से रणबीर कपूर और अल्लू अर्जुन में से किसी एक को चुनने के लिए कहते हैं. इस पर रश्मिका समय गवाए बिना अल्लू अर्जुन को चुनती हैं. बता दें कि रश्मिका ने रणबीर कपूर के साथ एनिमल में और अल्लू अर्जुन के साथ पुष्पा जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है.

करण जौहर इस दौरान विजय से सवाल करते हैं, “रश्मिका के अलावा, स्क्रीन पर आपकी किसके साथ केमिस्ट्री बेस्ट है?” इस पर रश्मिका बीच में जवाब देते हुए कहती हैं, “किसी के साथ नहीं.” तो विजय कहते हैं, “शादी का रूल नंबर 101: पत्नी के साथ सहमत होना.” इस पर करण और रश्मिका दोनों ही हंसने लगते हैं.

अनन्या के साथ करण के चैट शो पर आए थे विजय

रश्मिका मंदाना पहली बार कॉफी विद करण का हिस्सा बनी हैं. हालांकि विजय देवरकोंडा सीजन 7 में इस चैट शो में आ चुके हैं. विजय उस वक्त लाइगर की को स्टार अनन्या पांडे के साथ करण जौहर के इस शो का हिस्सा बने थे.

कॉफी विद करण का सीजन 9 इसका आखिरी सीजन भी है. इस सीजन के पहले एपिसोड में सलमान खान ने शिरकत की थी. शो में कुछ देर के लिए करिश्मा कपूर भी नज़र आई थीं. विजय और रश्मिका का ये एपिसोड 21 अक्टूबर को जियोहॉटस्टार शाम 7 बजे स्ट्रीम होगा.

मोहम्मद आसिफ
मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ टीवी9 हिंदी डॉट कॉम में नवंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वो एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हलचल पर पैनी नजर रखते हैं. सिनेमा और सितारों में आसिफ खास दिलचस्पी रखते हैं. आसिफ को नई नई वेब सीरीज और फिल्में देखना काफी पसंद है. टीवी9 हिंदी डॉट कॉम से पहले आसिफ एबीपी न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट में एबीपी लाइव डॉट कॉम में काम कर रहे थे. एबीपी लाइव डॉट कॉम में आसिफ ने करीब साढ़े 6 साल तक काम किया है. साल 2016 में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट आसिफ ने एबीपी न्यूज की वेबसाइट से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. एबीपी में आसिफ ने एंटरटेनमेंट सेक्शन संभाला. इसके अलावा वहां होम पेज और स्पोर्ट्स सेक्शन में भी उन्होंने काम किया. आसिफ ने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. इससे पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की. आसिफ ने स्कूल की पढ़ाई भी देश की राजधानी दिल्ली से ही की है. उन्हें को क्रिकेट खेलना, ओटीटी पर कंटेंट देखना, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है.

Read More