Karan Aujla Viral Video: हिम्मत है तो मेरा सामना कर…LIVE कॉन्सर्ट में फैन की हरकत पर भड़क गए करण औजला
Karan Aujla Concert Video: ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में करण औजला पर कॉन्सर्ट के दौरान जैकेट फेंका गया. इस पर वो भड़क गए और फैन को खूब सुनाया. उन्होंने कहा कि हिम्मत है तो मेरा सामना कर.
मशहूर पंजाबी सिंगर करण औजला इन दिनों ऑस्ट्रेलिया टूर पर हैं. रविवार की रात उन्होंने एडिलेड में एक लाइव कॉन्सर्ट किया. इस दौरान हज़ारों फैंस उनके शो में शामिल हुए. पर एक शख्स ने ऐसी हरकत कर डाली, जिससे करण औजला का पारा चढ़ गया. जब करण स्टेज पर अपने गानों से फैंस का मनोरंजन कर रहे थे, उसी दौरान एक फैन ने उनपर नीचे से जैकेट फेंक दिया. इससे करण खफा हो गए और उन्होंने खूब खरी खोटी सुनाई. पर जल्द ही वो शांत भी हो गए और जैकेट पर ऑटोग्राफ देने का भी ऑफर दे दिया.
करण औजला 13 अगस्त को एडिलेड में कॉन्सर्ट करने वाले थे. मगर वीजा वक्त पर नहीं मिल पाने के कारण इवेंट को पोस्टपोन करना पड़ा था. दो दिन पहले उन्होंने बताया था कि उनका वीजा आ गया है और वो एडिलेड जा रहे हैं. उन्होंने प्राइवेट जेट से एडिलेड जाने का एक वीडियो भी शेयर किया. बीते रोज़ उन्होंने कॉन्सर्ट किया पर एक फैन की हरकत से बवाल हुआ और अब वीडियो वायरल हो रहा है.
View this post on Instagram
“हिम्मत है तो मेरा सामना कर”
करण औजला पर फैन ने जब जैकेट फेंका तो वो परफॉर्म कर रहे थे. उनके चेहरे के पास से जैकेट निकला. उन्होंने गाना गाते हुए ही पहले जैकेट उठाया और फिर गाना पूरा करने के बाद गुस्से में कहा, “अगर तुझमें हिम्मत है तो आ, मेरा सामना कर. देखते हैं कि तू सच में अपने पिता की औलाद है?” जब जैकेट फेंकने वाले की पहचान हुई तो औजला ने कहा, “तुझे प्यार हो गया है, है ना?? तू पागल है?” इस दौरान औजला ने फैन को सलाह दी कि ऐसा वो दोबारा न करे और पूछा कि वो आखिर चाहता क्या है?
View this post on Instagram
करण औजला आगे कहते हैं, “ऐसा मत कर, डार्लिंग. तुझे प्यार हो गया है, है ना? मैं यहां तेरा मजाक उड़ाने के लिए नहीं आया हूं. मेरा वक्त मत बर्बाद कर. क्या तू प्यार में पड़ गया है? हां, तू प्यार में है. तू क्या चाहता है? मुझे दे (जैकेट). मैं साइन करता हूं.”
एडिलेड के बाद कहां परफॉर्म करेंगे औजला?
करण औजला ने रविवार की रात एडिलेड में परफॉर्म किया और फैंस का दिल जीत लिया. अब उनका कॉन्सर्ट मेलबर्न में होगा. खास बात ये है कि मेलबर्न में वो दो बार परफॉर्म करेंगे. उनका कॉन्सर्ट 18 और 19 अगस्त को होगा.




