इधर ‘आवारापन 2’ ने 3 दिन में 81 करोड़ कमाए, उधर इमरान हाशमी के फैंस के लिए खुशखबरी आ गई
इमरान हाशमी ने अपनी अगली फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है. जो रिलीज डेट सामने आई है, उससे क्लैश का मामला बन रहा है. इमरान हाशमी की फिल्म का आयुष्मान खुराना की फिल्म से क्लैश होगा.
Emraan Hashmi Next Movie: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की हालिया रिलीज फिल्म ‘आवारापन 2’ को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. 3 दिनों में इस फिल्म ने भारत में 81.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. जहां एक तरफ इमरान की इस फिल्म को लेकर बज़ बना हुआ है, तो वहीं दूसरी तरफ उन्होंने फैंस को अपनी एक और फिल्म की खुशखबरी दे दी है. इमरान ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है.
इमरान हाशमी ने 17 अगस्त को इंस्टाग्राम पर एक छोटा से वीडियो शेयर करते हुए रिलीज डेट की घोषणा की है. वीडियो में फिल्म की स्टारकास्ट के नाम और रिलीज डेट का जिक्र है. ‘गनमास्टर जी9’ 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इमरान ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “#GunmaasterG9 27 नवंबर को बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. इस बार, सिर्फ गोलियां ही नहीं चलेंगी. रोमांस, म्यूजिक और एक्शन भी होगा.”
View this post on Instagram
गनमास्टर जी9 स्टारकास्ट
आदित्य दत्त के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ जेनेलिया देशमुख नजर आने वाली हैं. साथ ही अपारशक्ति खुराना भी इस फिल्म में दिखेंगे. हालांकि, अपारशक्ति के इस फिल्म में होने से दो भाइयों की फिल्मों के बीच क्लैश का मामला बन रहा है.
आयुष्मान खुराना की फिल्म से क्लैश
दरअसल, 27 नवंबर को ही अपारशक्ति के बड़े भाई और मशहूर बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ भी रिलीज होने वाली है. यानी इन दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर टक्कर होगी. ‘ये प्रेम मोल लिया’ राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म है. इसे डायेरक्ट सूरज बड़जात्या ने किया है. ये एक फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसमें आयुष्मना खुराना के साथ शरवरी वाघ और अनुमप खेर भी नजर आने वाले हैं.
ये भी पढ़ें-
न आवारापन 2, न बंटवारा 1947 रवीना टंडन ने मार ली बाजी, फिल्म ने 3 दिन में छापे 110 करोड़
पहले वीकेंड ही फुस्स हुई सनी देओल की बंटवारा 1947, 4 हिट्स के बाद क्या विजय रथ पर लगेगा विराम?
बहरहाल, अगर बात इमरान हाशमी की लेटेस्ट फिल्म ‘आवारापन 2’ की करें तो इसमें उनके साथ दिशा पाटनी, शबाना आजमी और पूरन गब्बी नजर आए हैं. विशेष फिल्म्स के प्रोडक्शन तले बनी इस पिक्चर को नितिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया है.




