हाथ और सीने पर चोट… हमले के बाद टाइगर श्रॉफ की पहली तस्वीर आई सामने, डिप्टी CM ने जाना हाल
उपमुख्यमंत्री टाइगर के बांद्रा के कार्टर रोड के घर जाकर उनसे और उनके पूरे परिवार से मिले. एकनाथ शिंदे ने टाइगर श्रॉफ और उनके परिवार को भरोसा दिलाया कि सभी आरोपियों को जल्द पकड़ेंगे.
मायानगरी मुंबई में रविवार शाम बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ के ऊपर हमला हुआ. बाइक पर सवार होकर आए हमलवरों ने टाइगर की गाड़ी पर फायरिंग की. इस हमले में उनके ड्राइवर और एक ऑटो चालक को गोली लगी है. इस हमले का निशाना टाइगर ही थे. मुंबई पुलिस ने इस हमले के बाद उनके सुरक्षित होने की जानकारी दी है. हालांकि, हमले के बाद टाइगर श्रॉफ की पहली तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें उनके शरीर पर चोट के निशान और बाएं हाथ में कच्चा प्लास्टर देखा जा सकता है.
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक खुद को और ड्राइवर को बचाने के दौरान उनको ये चोटें लगी हैं. उन्हें गोली नहीं लगी है. इस तस्वीर में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी टाइगर के साथ नजर आ रहे हैं. उपमुख्यमंत्री टाइगर के बांद्रा के कार्टर रोड के घर जाकर उनसे और उनके पूरे परिवार से मिले. एकनाथ शिंदे ने टाइगर श्रॉफ और उनके परिवार को भरोसा दिलाया कि सभी आरोपियों को जल्द पकड़ेंगे.
VIDEO | Mumbai: Maharashtra Deputy CM Eknath Shinde (@mieknathshinde) meets actor Tiger Shroff at his residence following the firing incident by unidentified persons on the actor in Juhu on Sunday evening.
(Source: DCM Office)
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/bIyFWTfmBd)
— Press Trust of India (@PTI_News) October 18, 2026
डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने टाइगर श्रॉफ से की मुलाकात
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग की घटना के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने देर रात बांद्रा स्थित उनके आवास पर जाकर मुलाकात की. एकनाथ शिंदे ने टाइगर श्रॉफ की तबीयत का हाल जाना और उनके परिवार को ढांढस बंधाते हुए सुरक्षा का भरोसा दिलाया.मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा कि टाइगर श्रॉफ पर हुआ हमला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. राहत की बात है कि वह इस हमले में सुरक्षित बच गए. घटना के बाद उनका पूरा परिवार दहशत और चिंता में है. उन्होंने खुद टाइगर से मुलाकात कर उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली.
एकनाथ शिंदे ने कहा कि किसी से कोई विवाद या दुश्मनी नहीं होने के बावजूद एक युवा अभिनेता पर इस तरह का जानलेवा हमला होना बेहद गंभीर है. इस घटना से श्रॉफ परिवार, खासकर उनकी मां आयशा श्रॉफ, भारी मानसिक तनाव में हैं.
आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि मुंबई पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है. पुलिस आयुक्त ने विशेष टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. उन्होंने भरोसा जताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों और अभिनेताओं की सुरक्षा की समीक्षा करने के निर्देश मुंबई पुलिस आयुक्त को दिए गए हैं.
#WATCH | Mumbai | Firing incident involving actor Tiger Shroff | Maharashtra Dy CM Eknath Shinde says, “This is a major incident… five rounds were fired, but fortunately, he was safe. His driver sustained injuries, and the incident is condemnable. I met with the actor; he has injuries on his left hand caused by gunpowder and shards of glass. Both he and his mother are quite shaken… I have assured them that the state government stands with them in the face of the open threats being directed at public figures… No form of threat will be tolerated. Such gang wars were quite common in the 90s, but the Mumbai Police put an end to them in 1995… These attempts to intimidate people will not be tolerated, and we will put an end to this hooliganism…”
— ANI (@ANI) October 18, 2026
मुंबई में किसी भी गैंग की दहशत बर्दाश्त नहीं होगी
बिश्नोई गैंग या अन्य गैंगों की ओर से सेलिब्रिटीज को धमकियां दिए जाने के सवाल पर एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुंबई और महाराष्ट्र में किसी भी गैंग की दहशत या सेलिब्रिटीज को धमकाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जो भी ऐसा करने की कोशिश करेगा, पुलिस उसे उसी की भाषा में जवाब देगी. उन्होंने कहा कि 1990 के दशक में मुंबई पुलिस ने सख्त कार्रवाई कर गैंगवार को खत्म किया था. अब यदि कोई फिर से दबंगई करके दहशत फैलाने की कोशिश करेगा, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा.
कलाकारों को डरने की जरूरत नहीं, सरकार उनके साथ
एकनाथ शिंदे ने कहा कि आम नागरिकों और सेलिब्रिटीज की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. ऐसी घटनाओं के बाद फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों को डरने की जरूरत नहीं है.उन्होंने अपील की कि यदि किसी कलाकार को किसी गैंग की ओर से धमकी भरे फोन या संदेश मिलते हैं, तो वह तुरंत मुंबई पुलिस से संपर्क करे. शिंदे ने स्पष्ट किया कि सरकार पूरी मजबूती के साथ फिल्म इंडस्ट्री और कलाकारों के साथ खड़ी है.




