Fast Forever: 4 साल में तैयार हुई ‘फास्ट फॉरएवर’ की स्क्रिप्ट, विन डीजल ने कहा- दिसंबर में शूटिंग शुरू होगी

Fast Forever: 4 साल में तैयार हुई ‘फास्ट फॉरएवर’ की स्क्रिप्ट, विन डीजल ने कहा- दिसंबर में शूटिंग शुरू होगी

Fast Forever: विन डीजल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'फास्ट फोरएवर' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. एक्टर ने खुद बता दिया है कि फिल्म की शूटिंग दिसंबर में शुरु होने वाली है. चलिए जानते हैं विन और क्या कहा?

Fast Forever: फास्ट एंड फ्यूरियस फ्रेंचाइजी के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है. इस मशहूर एक्शन सीरीज की अगली और लास्ट फिल्म फास्ट फॉरएवर को लेकर विन डीजल ने बड़ा अपडेट दिया है, जिसके बाद फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं. दरअसल, एक्टर ने बताया कि फिल्म की शूटिंग दिसंबर से शुरू हो सकती है. खास बात यह है कि फिल्म की कहानी को फाइनल करने में मेकर्स को काफी लंबा वक्त लगा है. विन डीजल के मुताबिक, स्क्रिप्ट को तैयार करने में करीब चार साल लगे और इस दौरान चार अलग-अलग राइटर्स के साथ काम किया गया.

जब विन ने कुछ हफ्ते पहले फिल्म की तैयार स्क्रिप्ट पढ़ी तो वह इतने भावुक हो गए कि उनकी आंखों से आंसू निकल आए. फास्ट फॉरएवर को लेकर विन डीजल की बात से साफ है कि मेकर्स इस फिल्म के अंत को बेहद खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें: इमरान हाशमी और आलिया भट्ट हैं रिश्तेदार, दोनों का रिश्ता है बेहद खास

फास्ट फॉरएवर की शूटिंग कब होगी शुरु?

‘द फास्ट एंड द फ्यूरियस’ की 25वीं सालगिरह की स्क्रीनिंग के दौरान वैरायटी से बातचीत में विन डीजल ने कहा, अगर मैं स्टूडियो की मांग पूरी कर पाया, तो हम दिसंबर में शूटिंग शुरू कर देंगे. उन्होंने बताया कि वह इस समय काफी अच्छी स्थिति में हैं. फिल्म के फिनाले को सही बनाने के लिए उन्हें चार अलग-अलग राइटर्स के साथ काम करना पड़ा और चार साल तक डेवलपमेंट का दौर चला. डीजल ने कहा कि जब उन्होंने कुछ हफ्ते पहले स्क्रिप्ट पढ़ी तो उनकी आंखों में आंसू आ गए थे.

स्क्रीनिंग के दौरान लाइट्स बंद होने से पहले डीजल ने दर्शकों को संबोधित किया और बताया कि फास्ट फॉरएवर की स्क्रिप्ट ने उन्हें भावुक क्यों कर दिया.

क्यों इमोशनल हो गए थे विन डीजल

उन्होंने कहा, मैं आपको कुछ निजी बात बताने जा रहा हूं. चार अलग-अलग राइटर्स और चार साल के डेवलपमेंट के बाद, जब मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी तो बीच में मेरी आंख से एक आंसू निकला. लेकिन चार साल तक आपके लिए इस कहानी को सही बनाने के लिए इतनी मेहनत करने के बाद जब मैं स्क्रिप्ट के आखिर तक पहुंचा, तो मैं रो रहा था. मैं खुद को रोक नहीं पाया और मुझे सबको बताना पड़ा. मेरी बहन ने कहा, अब और मत रोना भाई. इसलिए मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि कभी-कभी दुनिया के सबसे मजबूत लोगों को भी रोने की जरूरत होती है.

फिल्म के डायरेक्टर ने क्या कहा?

जहां विन डीजल फास्ट फॉरएवर की नई स्क्रिप्ट को लेकर पूरी तरह एक्साइटेड हैं. वहीं फिल्म के डायरेक्टर लुई लेटेरियर ने हाल ही में पॉलीगॉन से बातचीत में कहा कि उन्होंने अभी तक स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी है. लेटेरियर ने कहा, मैं आपको पूरी सच्चाई बताना चाहूंगा, लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सकता. इसका एक अंत होगा और वह शानदार है. मैं इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने के लिए बहुत भाग्यशाली रहा हूं और मुझे विन से भी प्यार है और यूनिवर्सल से भी. उनके साथ काम करना शानदार है. तो हां, देखते हैं, उम्मीद है.

फास्ट फॉरएवर होगी सीरीज की लास्ट फिल्म

फास्ट फॉरएवर इस फ्रेंचाइजी की 11वीं और लास्ट फिल्म होगी. फिल्म 17 मार्च 2028 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फास्ट एंड फ्यूरियस यूनिवर्सल की सबसे लंबे समय से चल रही और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ्रेंचाइजी है. इस सीरीज की फिल्मों ने दुनियाभर में कुल मिलाकर 7.3 अरब डॉलर की कमाई की है.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: क्या सलमान खान के शो में एंट्री लेंगी जेनिफर विंगेट और नीति टेलर? ललित मोदी ने तोड़ी चुप्पी, माही विज भी तय!

कहकशा परवीन
कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More