Ayesha Khan: आयशा खान ने कर ली सगाई? फ्लॉन्ट की हीरे की अंगूठी…मिस्ट्री मैन संग दिए कोजी पोज
Ayesha Khan: आयशा खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. इस बार एक्ट्रेस ने कुछ ऐसी तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसे देख उनकी सगाई की खबरें उड़ने लगी हैं. चलिए आपको भी बताते हैं क्या है पूरा मामला.
एक्ट्रेस आयशा खान अपनी एक्टिंग और दिलकश अदाओं को लेकर फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं. आयशा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी लाइफ अपडेट शेयर करती रहती हैं.
आयशा ने अपनी इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा है- एक सपना...इसके साथ उन्होंने एक ब्रैंड को भी टैग किया है और फैंस से गुजारिश की है कि अपनी इंगेजमेंट रिंग यहां से ले सकते हैं.
तस्वीरों में आयशा के साथ मिस्ट्री मैन भी नजर आ रहा है, जिसके साथ एक्ट्रेस कोजी पोज देती नजर आ रही हैं. कभी वो उनके गंधे पर सिर रखे नजर आ रही हैं तो कभी आंखों में देख रही हैं.
अब ऐसे में सभी का सवाल है कि क्या आयशा ने सगाई कर ली है और अगर हां तो ये मिस्ट्री मैन कौन है. हालांकि, आयशा ने अब तक इसको लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी है. ऐसे में उनके रिएक्शन का इंतजार है.



