Mohsin Khan: मोहब्बत क्या होती है मैं… ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने कर ली सगाई, दिखाई अपनी मंगेतर की झलक

Mohsin Khan:  मोहब्बत क्या होती है मैं… ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने कर ली सगाई, दिखाई अपनी मंगेतर की झलक

Mohsin Khan: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के कार्तिक को अपनी रियल लाइफ नायरा मिल गई हैं. एक्टर मोहसिन खान ने सगाई कर ली है. फैन्स के साथ गुड न्यूज शेयर करते हुए अपनी मंगेतर तमन्ना का चेहरा भी दिखाया.

Mohsin Khan: स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कार्तिक का किरदार निभाने वाले मोहसिन खान ने फैन्स को खुशखबरी दी है. एक्टर ने सगाई कर ली है, जिसकी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है. इस दौरान उन्होंने अपनी मंगेतर की पहली झलक भी दिखाई है.

रिंग में ओवल-शेप का डायमंड लगा है, जो हर किसी का ध्यान खींचने के लिए काफी है. तस्वीरों में उनकी मंगेतर अपनी रिंग को फ्लॉन्ट करती दिखीं. तो दूसरी ओर मोहसिन अपनी मंगेतर को देखकर मुस्कुराते हुए नजर आए. इस खास मौके पर एक्टर ब्लैक टक्सीडो पहने दिखे. जबकि, व्हाइट शर्ट, रेड टाई और मैचिंग रेड पॉकेट स्क्वायर के साथ उसे स्टाइल किया था.

वहीं, तमन्ना ने फ्लोर-लेंथ रेड गाउन पहना, जिसके ऊपर वाले हिस्से में सीक्विन्स लगे थे. मिनिमल ज्वेलरी और सिंपल मेकअप के साथ उन्होंने लुक को कंप्लीट किया है. एक्टर ने कैप्शन में लिखा- या अल्लाह यह क्रेजी, खूबसूरत, कॉन्फिडेंट, सेंसिटिव लड़की हमेशा हंसती और चिढ़ाती, उम्मीद करती और दुआ करती, हमेशा नाचती और गाती, मेरे लिए लिखी गई थी.

आगे वो लिखते हैं- '' पहली बार जब हमने एक-दूसरे को देखा, पहली बार जब मैंने तुम्हारा हाथ पकड़ा, पहली बार जब तुमने गाया “हम तो भाई जैसे हैं वैसे रहेंगे” मुझे पता था कि मेरे अंदर कुछ शांत हो गया है, मुझे मेरा इंसान मिल गया था. मोहब्बत क्या होती है ये तो मैं नई जानता हूं, लेकिन इस के लिए दिल से एक दुआ जरूर निकलती है के इसकी आंखो में कभी आसू ना आए, हमेशा हस्ती रहे.''