Varun Dhawan की जिंदगी की सबसे बड़ी कामयाबी, चाय-बिस्कुट खाकर किया सेलिब्रेट, देखें वीडियो

Varun Dhawan की जिंदगी की सबसे बड़ी कामयाबी, चाय-बिस्कुट खाकर किया सेलिब्रेट, देखें वीडियो

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी कामयाबी चाय और बिस्कुट खाकर सेलिब्रेट किया है. उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए फैंस को अपनी उपलब्धि के बारे में बताया है.

Varun Dhawan Bought A Farm: वरुण धवन बॉलीवुड में नए जनरेशन के पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं. उन्होंने अपने फिल्मी करियर के दौरान नाम के साथ-साथ दौलत भी खूब कमाई है. आज उनके पास किसी भी चीज की कोई कमी नहीं है. अब उन्होंने एक बड़ा सपना पूरा कर लिया है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए दी है. दरअसल, वरुण ने खेत खरीदा है.

वरुण ने 19 अगस्त को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो अपने उसी खेत में नजर आ रहे हैं, जो उन्होंने खरीदा है. वरुण अपने खेत में चाय और बिस्कुट खाते नजर आ रहे हैं. इसे उन्होंने अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी कामयाबी कहा है. वीडियो में वरुण हाथ में चाय का कप और बिस्कुट लिए नजर आ रहे हैं. वो कहते हैं, “दोस्तों मैं आप सब लोगों के साथ एक खबर शेयर करना चाहता हूं.”

यहां देखें वरुण धवन का वीडियो

वरुण आगे कहते हैं, “ये मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी कामयाबी है. मैंने एक खेत लिया है.” उसके बाद वो खेत की तरफ इशारा करते हुए कहते हैं कि ये खेत है. वो बोलते हैं, “ये मत पूछना कि मैंने ये क्यों लिया. इस शानदार मौसम में यहां खड़े होकर चाय के साथ बिस्कुट खाना जबरदस्त है.”

View this post on Instagram

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

वरुण धवन के तमाम चाहने वाले इस कामयाबी के लिए उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं. वरुण ने साल 2012 में करण जौहर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से अपना करियर शुरू किया था. उसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा. आज के समय में वो एक स्टार होने के साथ-साथ करोड़ों की संपत्ति के मालिक भी हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी नेटवर्थ 430 करोड़ रुपये के आसपास है.

ये भी पढ़ें-

यश की टॉक्सिक वर्ल्डवाइड 12000 स्क्रीन्स पर रिलीज़ होगी, 21 अगस्त से शुरू होगी एडवांस बुकिंग

धुरंधर के बाद फिर खतरनाक अंदाज में लौटेंगे अक्षय खन्ना, महाकाली में बनेंगे शुक्राचार्य

2026 में इन दो फिल्मों में दिखे वरुण धवन

प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो इस साल वरुण धवन दो फिल्मों में दिखे हैं. पहली फिल्म ‘बॉर्डर 2’ जनवरी में रिलीज हुई थी, जिसने वर्ल्डवाइड 464 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं दूसरी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’, जो जून के महीने में आई. इस फिल्म ने दुनियाभर में सिर्फ 73 करोड़ रुपये अपने नाम किए.

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More