Urfi Javed: सिर पे दुपट्टा, गले में चुनरी…गुवाहाटी के कमाख्या देवी मंदिर पहुंचीं उर्फी जावेद

Urfi Javed: सिर पे दुपट्टा, गले में चुनरी…गुवाहाटी के कमाख्या देवी मंदिर पहुंचीं उर्फी जावेद

Urfi Javed: उर्फी जावेद हमेशा ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. इस बार एक्ट्रेस मंदिर पहुंच गई हैं, जहां से उन्होंने कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं. उर्फी की तस्वीरों पर फैंस भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

उर्फी जावेद ने मंदिर की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं. इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है- "गुवाहाटी के कमाख्या मंदिर के दर्शन किए".

उर्फी के साथ इस दौरान उनकी दोस्त भी नजर आईं. उन्होने भी चुंदरी ओढ़ी हुई है. उर्फी ने माथे पर तिलक भी लगाया हुआ है. फैंस उर्फी की इस पोस्ट जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

बता दें कि, उर्फी को लेकर हाल ही में दावा किया गया था कि उन्होंने अपना धर्म बदल लिया है और नाम भी उर्फी से बदलकर रीता भारद्वाज कर लिया है. हालांकि, उर्फी इस दावे को बिल्कुल गलत बताया है.

दावा करने वाली मीता चौधरी हैं, जो खुद को पत्रकार बताती हैं. उर्फी ने उन्हें लताड़ लगाते हुए साफ किया कि न तो उन्होंने धर्म बदला है और न ही नाम.