The Traitors 2: मल्लिका शेरावत की श्वेता तिवारी को सलाह, बोलीं- ‘यूरोपियन मर्द से कराऊंगी तुम्हारी शादी…’
The Traitors 2: 'द ट्रेटर्स 2' के सेट पर मल्लिका शेरावत ने श्वेता तिवारी को किसी यूरोपियन लड़के से शादी करने की नसीहत दे डाली. मल्लिका के मुताबिक वहां के लड़के काफी अच्छे होते हैं.
The Traitors 2: करण जौहर के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ में साजिशों और धोखे के खेल के बीच अब कंटेस्टेंट्स की निजी बातचीत भी खूब सुर्खियां बटोर रही है. शो के छठे एपिसोड में बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत, टीवी स्टार श्वेता तिवारी और रिया चक्रवर्ती के बीच रिश्तों और मर्दों को लेकर ऐसी गुफ्तगू हुई जिसने सबका ध्यान खींच लिया. बिलियर्ड्स रूम में फुर्सत के पलों के दौरान मल्लिका शेरावत ने दो बार वैवाहिक कड़वाहट झेल चुकीं श्वेता तिवारी को एक अनोखी सलाह दे डाली. मल्लिका ने श्वेता से कहा, “मैंने तुमसे वादा किया है कि मैं तुम्हारी किसी अच्छे यूरोपियन लड़के के साथ सेटिंग करवाऊंगी, जो सच में तुम्हारी कद्र करेगा और तुम्हें सिर-आंखों पर बिठाकर रखेगा.”
इस बातचीत में कूदते हुए रिया चक्रवर्ती ने मल्लिका से मुस्कुराते हुए पूछा, “क्या सच में डेटिंग के मामले में यूरोपियन मर्द भारतीय पुरुषों से बेहतर होते हैं?” इस सवाल पर मल्लिका ने तपाक से जवाब देते हुए कहा, “यह भी कोई पूछने की बात है? क्या तुम्हारा दिमाग खराब हो गया है? बिल्कुल हां! मैं पक्का श्वेता के लिए कोई अच्छा यूरोपियन ढूंढ़ने वाली हूं.”
ये भी पढ़ें: The Traitors 2: पारुल गुलाटी पर फूटा फुकरा इंसान का गुस्सा, बोले- रील बनाना बंद करो और बाल बेचो
श्वेता का मजेदार रिएक्शन
मल्लिका की ये बात सुनकर श्वेता अपनी हंसी नहीं रोक पाईं और मजाक में बोलीं, “तुम मेरे ही पीछे क्यों पड़ गई हो?” इसी बीच वहां पहुंचीं शालिनी पासी ने तीनों को टोकते हुए कहा कि वे मर्दों पर चर्चा बंद करें और खेल पर ध्यान दें. गौरतलब है कि शो के पहले एपिसोड में श्वेता तिवारी ने खुलासा किया था कि उन्होंने अपने दोनों पतियों को रंगे हाथों धोखा देते पकड़ा था. ऐसे में मल्लिका का श्वेता को विदेशी लाइफ पार्टनर ढूंढने का ये मशवरा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
द ट्रेटर्स 2 के बारे में
बता दें करण जौहर के इस शो में कई बड़े चेहरे नजर आ रहे हैं और अब तक कई कंटेस्टेंट्स बाहर भी हो चुके हैं. जिसमें मुनव्वर फारुकी, अभिषेक मल्हान, रणवीर बरार, पारुल गुलाटी, आदित्य कुलश्रेष्ठ (कुल्लू), करण सिंह मैजिक, और हरमन सिंघा बाहर हो चुके हैं. वहीं सीनियर एक्टर दिलीप ताहिल भी शुरुआत में बाहर हुए थे, लेकिन बाद में वाइल्डकार्ड के रूप में उनकी वापसी हो गई.
ये भी पढ़ें: इमरान हाशमी की Awarapan 2 पर पाकिस्तानी सिंगर ने लुटाया प्यार, हुआ इमोशनल, कहा- मुझे सबकुछ मिल गया




