Toxic Star Yash: यश की वो जिद जिससे उन्हें घमंडी समझते थे लोग, टीवी के दिनों में क्यों एक साथ ठुकरा दी थीं 7 फिल्में?

Toxic Star Yash: यश की वो जिद जिससे उन्हें घमंडी समझते थे लोग, टीवी के दिनों में क्यों एक साथ ठुकरा दी थीं 7 फिल्में?

साउथ सुपरस्टार यश ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं. लेकिन उन्होंने एक टीवी एक्टर के तौर पर शुरुआत की थी. एक्टर उस समय फिल्में रिजेक्ट कर देते थे जिससे उन्हें घमंडी माना जाने लगा था.

South Superstar Yash: एक साल के अंदर साउथ सुपरस्टार यश की दो बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. इन फिल्मों में टॉक्सिक का नाम शामिल है जो अप्रैल 2027 में आएगी. इसके अलावा इन फिल्मों में रामायण का नाम भी शामिल है जो 2026 की दिवाली पर रिलीज की जा रही है. यानी आने वाले वक्त में यश दो हाई वोल्टेज फिल्मों में नजर आएंगे. अब हालिया इंटरव्यू के दौरान यश ने अपनी दोनों अपकमिंग फिल्मों पर खुल के बात की. साथ ही अपने वर्किंग पैटर्न और फीस स्ट्रक्चर पर भी चर्चा की.

यश से इंटरव्यू में पूछा गया कि उनपर शुरू से ही घमंडी होने का आरोप लगता रहा है. इसपर एक्टर का क्या कहना है. यश ने इसके जवाब में कहा- अब क्या बचा है कहने को. इसके बाद उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने स्क्रिप्ट ना मिलने की वजह से एक समय में ही 7 फिल्में एक साथ ठुकरा दी थीं. इसका जवाब देते हुए यश ने कहा- ‘गुनाह है क्या सर. वो पैटर्न रहती है ना सर. हमेशा लाइफ में रहता है कि ऐसे ही करना है. टीवी एक्टर हैं तो स्क्रिप्ट नहीं मांगना. अगर मुझे अच्छा लगेगा टोन तभी तो करूंगा. अगर मुझे ही नहीं पसंद आया तो फिर लोगों को क्या दिखाऊंगा.’

एक्टर ने आगे कहा- कम से कम हमें इस बात पर तो ऑनेस्ट होना चाहिए कि आखिर हम क्या कर रहे हैं. लोगों को पसंद आया ना आए वो बात अलग है. लेकिन हमें उसपर काम ऐसे करना है जैसे हम उसपर अपनी जान लगा दें और भरोसा रखें. तो ऐसा उन लोगों को लगता था कि पता नहीं क्या है स्क्रिप्ट मांग रहा. कुछ लोग ऐसे थे सर, लेकिन अब पता नहीं कहां हैं वो लोग.

ये भी पढ़ें- Yash On Pan India Stardom: इस फ्राइडे स्टार, अगले फ्राइडे आप कुछ भी नहीं स्टारडम पर यश की दो टूक

फीस पर यश ने क्या कहा?

जब यश से पूछा गया कि वो सातों फिल्में उनके हाथ से चली गईं. इसका जवाब देते हुए यश ने कहा कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता है सर. एक फिल्म के 50 करोड़ रुपये मांगने वाले सवाल का भी यश ने जवाब दिया.

साउथ सुपरस्टार ने कहा- ”नहीं ज्यादा चाहिए सर. पेमेंट हमेशा वैल्यू के आधार पर ही देते हैं सर. अगर दे रहे हैं तो फिर वैल्यू है सर. मैं कभी क्लैरिफाई करने नहीं गया. मैं हमेशा प्रोड्यूसर की तरह काम करता हूं सर. मैं ऐसा नहीं करता हूं कि मैं फिल्म से पहले पैसा ले लूं. और फिल्म फ्लॉप हो जाए. सिर्फ केजीएफ की बात नहीं है. केजीएफ से पहले भी मैं पार्टनरशिप में ही काम किया हूं. मेरा ये मानना है कि सब मेहनत करेंगे. अपना पैसा डालेंगे और खुद ही रिस्क लेंगे. इसके बाद जब ऑडियंस पसंद कर के पैसा देंगे तब शेयर करेंगे. तो मैंने कभी एक्टर के जैसा नहीं सोचा. पेमेंट मैं तभी लेता हूं जब फिल्में पैसा बनाती हैं.”

पुनीत उपाध्याय
पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में पूरे कर चुका हूं 4 साल. सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक, कभी खोजी पत्रकार, कभी मौजी पत्रकार.

Read More