डिब्बाबंद हो जाएगी रणबीर कपूर की ‘ब्रह्मास्त्र 2’? नहीं मिल रहा स्टूडियो पार्टनर, करण जौहर ने भी हाथ पीछे खींचे

डिब्बाबंद हो जाएगी रणबीर कपूर की ‘ब्रह्मास्त्र 2’? नहीं मिल रहा स्टूडियो पार्टनर, करण जौहर ने भी हाथ पीछे खींचे

Ranbir Kapoor Brahmastra 2 Update: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र 2' पर तलवार लटकती नजर आ रही है. डायरेक्टर अयान मुखर्जी की इस फिल्म को स्टूडियो पार्टनर नहीं मिल पा रहा है.

Ranbir Kapoor Brahmastra 2 Update: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र 2’ पिछले कुछ समय से लगातार खबरों में बनी हुई है. एक रिपोर्ट में कहा गया था कि रणबीर ‘रामायण पार्ट 2’ का काम खत्म करने के बाद अप्रैल 2027 से ‘ब्रह्मास्त्र 2’ की शूटिंग शुरू करेंगे. कहा गया कि आलिया भट्ट के साथ दीपिका पादुकोण भी फिल्म में नजर आ सकती हैं. उनसे बातचीत चल रही है. हालांकि, अब ऐसी खबर सामने आई है, जिससे इस फिल्म का इंतजार कर रहे लोगों को झटका लग सकता है.

ऐसा कहा जा रहा है कि ‘ब्रह्मास्त्र 2‘ को स्टूडियो पार्टनर नहीं मिल पा रहा है. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया कि पहले पार्ट से डायरेक्टर अयान मुखर्जी की प्रोडक्शन कंपनी स्टारलाइट पिक्चर भी जुड़ी हुई थी. फिल्म के राइट्स भी इसी कंपनी के पास हैं. ये कंपनी दूसरे पार्ट को प्रोड्यूस करेगी. साथ ही अयान मुखर्जी एक स्टूडियो पार्टनर की भी तलाश कर रहे हैं. मेकर्स जियो स्टूडियोज के साथ बातचीत कर रहे थे, लेकिन बात नहीं.

करण जौहर की कंपनी भी नहीं साथ

पहले पार्ट से स्टार स्टूडियोज जुड़ी हुई थी. अब स्टार का एंटरमेनमेंट बिजनेस जियो स्टूडियोज में शामिल है. ऐसे में माना जा रहा था कि जियो स्टूडियोज सीक्वल के साथ जुड़ेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन ने भी ‘ब्रह्मास्त्र’ के पहले पार्ट को प्रोड्यूस किया था, लेकिन इस बार धर्मा भी फिल्म से नहीं जुड़ रही है.

रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि धर्मा प्रोडक्शन के अलग होने के बाद अयान मुखर्जी ने यशराज फिल्म्स से बातचीत की थी. ये बातचीत उस समय हुई थी, जब अयान YRF की ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म ‘वॉर 2’ डायरेक्ट कर रहे थे. उस समय YRF के हेड आदित्य चोपड़ा ने ‘ब्रह्मास्त्र 2’ में दिलचस्पी दिखाई थी. हालांकि, ‘वॉर 2’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाई. उसके बाद YRF ने ‘ब्रह्मास्त्र 2’ को लेकर बातचीत आगे न बढ़ाने का फैसला किया.

ये भी पढ़ें-

क्या तीसरे पार्ट के साथ खत्म हो जाएगी अजय देवगन की दृश्यम? उधर मोहनलाल ने दिया चौथी फिल्म का हिंट

बॉक्स ऑफिस पर फिर दिखेगा खूंखारों का भौकाल! ब्लॉकबस्टर होगी तबाही की ये कहानियां?

खतरे में ‘ब्रह्मास्त्र 2’ का भविष्य!

‘ब्रह्मास्त्र 2’ के डायरेक्टर अयान मुखर्जी अब भी एक अच्छे स्टूडियो पार्टनर की तलाश में हैं, जो उनकी कंपनी के साथ मिलकर ‘ब्रह्मास्त्र 2’ बना सके. हालांकि, कुछ फाइनल होता नहीं दिख रहा है. ऐसे में फिलहाल इस फिल्म का भविष्य खतरे में नजर आ रहा है.

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More