रक्षाबंधन ऐड विवाद: कृति सेनन के सपोर्ट में उतरे राहुल गांधी, बोले- महिला क्या पहने, ये उसकी पसंद है

रक्षाबंधन ऐड विवाद: कृति सेनन के सपोर्ट में उतरे राहुल गांधी, बोले- महिला क्या पहने, ये उसकी पसंद है

रक्षाबंधन के एक विज्ञापन को लेकर चल रहे विवाद पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन का सपोर्ट किया है. उन्होंने कहा कि एक महिला क्या पहनती है, ये उसकी अपनी पसंद है.

Rahul Gandhi On Kriti Sanon Raksha Bandhan Ad Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन रक्षाबंधन के एक विज्ञापन में पहनी गई अपनी ड्रेस को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर हैं. एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने भी उनके पहनावे की आलोचना की. भारी ट्रोलिंग के बाद कृति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया. अब कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कृति का सपोर्ट किया है. इस मामले पर राहुल गांधी का एक बयान आया है.

राहुल गांधी ने कृति सेनन के पोस्ट को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, “महिला क्या पहनती है, क्या करती है और कहां जाती है, ये उसकी अपनी पसंद है. महिलाओं को उनकी आजादी का इस्तेमाल करने के लिए ट्रोल करना बंद करें.” अब राहुल गांधी का ये बयान चर्चा में है.

Rahul Gandhi Post

राहुल गांधी का पोस्ट

ट्रोलर्स को कृति सेनन का जवाब

ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कृति सेनन ने कहा कि त्योहारों का असली मतलब उन कपड़ों से नहीं है, जो आप पहनते हैं. आपके दिल में उन परंपराओं के लिए जो भावना है, उससे त्योहार का मतलब है. उन्होंने ये भी कहा कि महिला के अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान को सिर्फ उसके कपड़ों से नहीं नापा जाता है.

कृति सेनन ने ये बातें भी कही

विज्ञापन में कृति आइवरी कलर के लहंगे और डीप-नेक ब्लाउज में दिखीं. डीप-नेक ब्लाउज को लेकर ही उन्हें लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया. ट्रोलर्स के लिए कृति ने ये भी लिखा, “संस्कृति और परंपराएं दिल में होती हैं, किसी की नेकलाइन में नहीं.” एक विज्ञापन से शुरू हुआ मामला धीरे-धीरे गर्माता जा रहा है. अब इस मामले में राहुल गांधी की भी एंट्री हो चुकी है और उन्होंने भी कृति का खुले तौर पर समर्थन किया है.

ये भी पढ़ें-

अक्षय खन्ना की महाकाली में हुई इस एक्टर की एंट्री, फिल्म को लेकर दिया धांसू अपडेट

टेस्ट होगा तो धराइए जाएंगेतेज प्रताप यादव ने पवन सिंह पर ये क्या बोल दिया

कृति सेनन की प्रोफेशनल लाइफ

अगर बात कृति सेनन की प्रोफेशनल लाइफ की करें तो इसी साल जून में उनकी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसमें वो शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ दिखीं. वर्ल्डवाइड इस पिक्चर ने 147.73 करोड़ रुपये की कमाई की. थिएट्रिकल रन के बाद 14 अगस्त ये पिक्चर नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है.

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More