फिलीपिंस में विमान हादसा, हवा में टकराए वायु सेना के दो प्लेन; 4 पायलट की मौत
फिलीपिंस वायु सेना के बटांगास स्थित फर्नांडो एयर बेस पर एक हवाई दुर्घटना में चार पायलटों की जान चली गई. ट्रेनिंग उड़ान के दौरान दो SF-260 विमान हवा में आपस में टकरा गए.
फिलीपिंस वायु सेना के दो विमान आपस में टकरा गए. बटांगास प्रांत के फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग उड़ान के दौरान दो SF-260 विमानों के बीच ये हवाई दुर्घटना हुई, जिसमें 4 पायलट्स की मौत हो गई है.स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों विमान हवा में ही आपस में टकरा गए. विमान एयर बेस के परिसर के भीतर ही दुर्घटनाग्रस्त हो गए, लेकिन इनके अलावा कोई और हताहत नहीं हुआ.
फिलीपिंस वायु सेना के मुताबिक, दुर्घटना के कारणों की जांच पूरी होने तक, वायु सेना ने अपने सभी SF-260 ट्रेनर विमानों की उड़ानों पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है.इसी साल मई महीने में उत्तरी फिलीपिंस के पहाड़ी इलाके में एक SF-260 ट्रेनर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो पायलटों की मौत हो गई थी.
2023 में भी हुई था हादसा
इसके अलावा, 2023 में एक ट्रेनिंग उड़ान के दौरान एक और SF-260 TP मार्केटी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें भी दो पायलट मारे गए थे. 2017 में जब इस्लामिक स्टेट से जुड़े आतंकवादियों ने दक्षिणी मारावी शहर पर कब्जा कर लिया था, तब सेना ने वहां कई महीनों तक हवाई हमले करने के लिए SF-260 विमानों का इस्तेमाल किया था.
खबर अपडेट हो रही है…



