Ramayana: पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, CM शुभेंदु अधिकारी का ऐलान
Ranbir Kapoor Ramayana: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि 'रामायण' बंगाल में टैक्स फ्री होगी.
Ranbir Kapoor Ramayana: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ को लेकर जबरदस्त चर्चा में चल रहे हैं. 5 नवंबर को उनकी ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. यश, साई पल्लवी, रवि दुबे और सनी देओल भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. जहां एक तरफ इन तमाम सितारों के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ खबर है कि पश्चिम बंगाल में ये फिल्म टैक्स फ्री की जाएगी. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने खुद इसकी घोषणा की है.
सीएम शुभेंदु अधिकारी ने 20 अक्टूबर को विजयदशमी के मौके पर ये ऐलान किया. रिलीज से पहले रणबीर की फिल्म के लिए ये एक बड़ा फैसला है. टैक्स फ्री होने से ज्यादा दर्शक इस पिक्चर के लिए सिनेमाघरों का रुख कर सकते हैं. जिस दिन ये ऐलान हुआ, उसी दिन ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग भी शुरू हुई है.
#WATCH | Kolkata: West Bengal CM Suvendu Adhikari says, “The Ramayana film has been made tax-free. The Kerala Story, The Kashmir Files, and The Bengal Files—all of these will be (or have been) made tax-free, and the same will apply to Ramayana. In the days to come, we will see films on Shri Krishna and Arjuna, as well as the Mahabharata…”
He also says, “We also carry a deep pain in our hearts regarding the incident at the Durga Puja pandal in Chorbagan area. From this very stage, we offered prayers for those affected as well. We observed a moment of silence. Everyone stands with the grieving family.”
— ANI (@ANI) October 20, 2026
15 दिन पहले एडवांस बुकिंग शुरू
‘रामायण’ की रिलीज में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. इस फिल्म के सितारे प्रमोशन में बिजी हैं. मेकर्स ने रिलीज से 15 दिन पहले एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है. 20 अक्टूबर की शाम से बुकिंग चालू हुई है. अब देखना होगा कि एडवांस बुकिंग में ये पिक्चर कैसा परफॉर्म करती है.
नमित मल्होत्रा के साथ यश भी ‘रामायण’ के प्रोड्यूसर
नमित मल्होत्रा ‘रामायण’ के प्रोड्यूसर हैं. उन्होंने इस फिल्म को बनाने में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ी है. दो पार्ट की फिल्म पर 4000 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. मेकर्स अगला पार्ट साल 2027 में रिलीज करेंगे. नमित मल्होत्रा के साथ-साथ यश भी इस फिल्म से प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़े हुए हैं. साथ ही वो इस पिक्चर में रावण का रोल भी कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें-
सनी देओल का रामायण से फर्स्ट लुक आ गया सामने? नमित मल्होत्रा की इतनी सॉलिड है प्लानिंग
भाई दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे मीका सिंह, बोले- वह शराब नहीं पीते हैं
‘रामायण’ में कौन किस रोल में?
रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में नजर आने वाले हैं. साई पल्लवी मां सीता के किरदार में हैं. रवि दुबे भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण के कैरेक्टर में नजर आने वाले हैं और सनी देओल भगवान हनुमान के रोल में दिखेंगे. यानी कास्ट और बजट, दोनों लिहाज से ये बड़ी फिल्म है.




