Upcoming Movies: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ से ‘हैवान’ तक, सितंबर में रिलीज के लिए तैयार हैं ये 5 धांसू फिल्में

Upcoming Movies: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ से ‘हैवान’ तक, सितंबर में रिलीज के लिए तैयार हैं ये 5 धांसू फिल्में

Movie Releasing In September 2026: पंकज त्रिपाठी की 'मिर्जापुर: द मूवी' समेत सितंबर के महीने में और भी कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं. यहां जानिए पांच फिल्मों के बारे में.

Movie Releasing In September 2026: सिनेमाप्रेमियों को हर महीने नई फिल्मों की रिलीज का इंतजार होता है. मेकर्स भी नई-नई फिल्में लेकर आते रहते हैं. कुछ फिल्में अच्छा कलेक्शन करती हैं, तो वहीं जो ऑडियंस को पसंद नहीं आती हैं, वो फ्लॉप हो जाती हैं. अगस्त के महीने में इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’, सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ और यश की ‘टॉक्सिक’ रिलीज हुई. अगस्त के बाद अब बारी है सितंबर महीने की. कई फिल्में सितंबर में भी रिलीज होने के लिए प्लान हैं.

सितंबर के महीने में रिलीज होने जा रही फिल्मों में एक सबसे बड़ा नाम ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का है, जो प्राइम वीडियो की पॉपुलर सीरीज ‘मिर्जापुर’ पर बनी फिल्म है. चलिए उन पांच फिल्मों के बारे में जानते हैं, जो सितंबर के महीने में बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही हैं.

सितंबर के महीने में रिलीज होने वाली 5 फिल्में

1. मिर्जापुर: द मूवी

मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी. अली फजल, दिव्येंदु, पंकज त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार, रवि किशन जैसे स्टार्स इसमें अहम रोल में नजर आएंगे. यानी अब भौकाल बड़े पर्दे पर मचेगा. सीरीज की पॉपुलैरिटी की वजह से इस फिल्म को लेकर फैंस उत्साहित हैं. माना जा रहा है कि ये फिल्म अच्छा बिजनेस कर सकती है.

2. इमॉर्टल

4 सितंबर को साउथ के एक्टर जी.वी. प्रकाश कुमार की फिल्म ‘इमॉर्टल’ भी रिलीज होने वाली है. ये सुपरनेचुरल हॉरर थ्रिलर फिल्म है. ये पिक्चर तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम के साथ-साथ हिंदी भी रिलीज होने वाली है.

3. हैवान

लिस्ट में दूसरा नाम है प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी ‘हैवान’ का, जो क्राइम-थ्रिलर फिल्म है. सैफ अली खान इसमें लीड रोल में हैं और अक्षय कुमार विलेन का किरदार निभा रहे हैं. 18 सालों के बाद दोनों एक्टर्स किसी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं. इसकी रिलीज डेट 11 सितंबर है.

4. द पैराडाइज

24 सितंबर को तेलुगु फिल्मों के स्टार नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ भी रिलीज होने के लिए तय है. ये पीरियड एक्शन थ्रिलर फिल्म है. नानी के साथ-साथ इसमें बॉलीवुड स्टार राघव जुयाल भी नजर आने वाले हैं. राघव फिल्म में निगेटिव रोल में हैं. तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम के साथ-साथ ये फिल्म भी हिंदी भाषा में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें-

माइकल से बंदर तक, इस हफ्ते OTT पर होगा फुल एंटरटेनमेंट, देखें ये 10 फिल्में-वेब सीरीज

टॉक्सिक की डायरेक्टर पर मर्दवादी फिल्म बनाने का आरोप, यश के आगे 5 हीरोइनों को क्यों रखा हाशिए पर?

5. द वन

लिस्ट में आखिरी नाम है सिद्धार्थ मल्होत्रा की सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘द वन’ का. सिद्धार्थ के साथ इसमें तमन्ना भाटिया लीड रोल में हैं. ‘पंचायत’ वेब सीरीज फेम दीपक कुमार मिश्रा ने इसका डायरेक्शन किया है. रिलीज डेट 25 सितंबर है.

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More