Mahakali: ये धर्म है या अधर्म… ‘महाकाली’ के पहले प्रोमो में अक्षय खन्ना का भौकाल, ‘शुक्राचार्य’ बन ऐसे उड़ाया गर्दा

Mahakali: ये धर्म है या अधर्म… ‘महाकाली’ के पहले प्रोमो में अक्षय खन्ना का भौकाल, ‘शुक्राचार्य’ बन ऐसे उड़ाया गर्दा

Mahakali: अक्षय खन्ना का 'धुरंधर' में विलेन वाला अवतार हर किसी ने देखा, जिसे काफी पसंद भी किया गया है. अब 'महाकाली' का प्रोमो सामने आ गया है. जिसमें 'शुक्राचार्य' बन एक्टर काफी जच रहे हैं.

Mahakali Shukracharya War Cry Promo Out: ‘धुरंधर’ में खूंखार विलेन बनकर अक्षय खन्ना ने सबका ध्यान खींच लिया. उसके बाद जब-जब भी वो नजर आए, तो हर बार लोगों ने खूब जश्न मनाया. खासकर प्रशांत वर्मा की ‘हनुमान’ के बाद से ही इस पिक्चर का इंतजार हो रहा है. फिल्म में एक्टर ‘शुक्राचार्य’ का किरदार निभा रहे हैं. ‘महाकाली’ के पहले ऑफिशियल प्रोमो में अक्षय खन्ना शुक्राचार्य की दुनिया में कदम रखते हुए नजर आ रहे हैं. धर्म और अधर्म के बीच होने वाले युद्ध के बैकग्राउंड पर यह फिल्म बेस्ड है. जिसका 2 मिनट 53 सेकंड का प्रोमो लोगों को काफी पसंद आ रहा है. 8 जनवरी, 2027 को यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, जिसका अनाउंसमेंट भी इस वीडियो के साथ कर दिया गया है.

हाल ही में पैन-इंडिया फिल्म ‘महाकाली’ के मेकर्स ने इसका पहला लंबा टीजर जारी किया है. इसमें प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स के बैनर तले बनाई जा रही पौराणिक दुनिया की एक झलक है. ‘शुक्राचार्यज वॉर क्राई’ नाम के इस लगभग तीन मिनट के टीजर में शुक्राचार्य के रोल में अक्षय खन्ना नजर आ रहे हैं. जो वीडियो में धर्म और अधर्म की लड़ाई को लेकर बात करते हुए नजर आ रहे है.

कैसा है ‘महाकाली’ का पहला टीजर?

शुरुआत महाकाली के रूप से होती है, जहां एक बच्चे का जन्म दिखाया गया है. फिर आवाज आती है- ”समुद्र मंथन के समय देवों और असुरों के समान श्रमदान करने के बाद विष्णु ने केवल देवों को अमृत दिया. यह धर्म है या अधर्म? इंद्र के सिंहासन का अधिकार हम से छीन लिया गया, यह धर्म है या अधर्म? समस्त असुर जाति को पाताल में ढकेल कर 14 लोक के द्वार बंद कर दिए गए. यह धर्म है या अधर्म? केवल 14 दिनों में असुरों का विजय घोष हमारे कानों में गूंज उठेगा सदैव के लिए असुर मुक्त हो जाएंगे.” फिर होती है अक्षय खन्ना की एंट्री. जो शुक्राचार्य के रोल में लुक में काफी जबरदस्त लग रहे हैं.

इस लुक में लंबी चांदी जैसी सफेद दाढ़ी, ऊपर की तरफ बंधे उलझे बाल, तीखी नजरें और माथे पर तिलक के साथ नजर आ रहे हैं.यह उनका अबतक का सबसे हटकर लुक होने वाला है. जिस लुक और प्रोमो से यह भी तय हो गया है कि वो जबरदस्त तेलुगु डेब्यू करने की तैयारी में हैं. हालांकि, प्रोमो में प्रभावशाली विजुअल्स, शानदार सेट्स और बड़े लेवल पर VFX दिखाए गए हैं, जिसने फैन्स को काफी खुश कर दिया है. देखना होगा कि इस बार प्रशांत वर्मा फैन्स को कितना इम्प्रेस कर पाते हैं.

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More