टॉक्सिक के सामने सीना तानकर खड़ी स्पिरिचुअल फिल्म ‘हनुमान अंश’, चौंका देगी पिछले 5 दिन की कमाई
साउथ की फिल्म टॉक्सिक सिनेमाघरों में रिलीज के दो दिन पूरे कर चुकी है. पहले दिन शानदार कलेक्शन के बाद दूसरे दिन इसकी कमाई गिर गई है. वहीं हनुमान अंश फिल्म की कमाई में इजाफा देखने को मिला है.
Box Office Comparison: फिल्म इंडस्ट्री में अपने स्वैग से पहचाने जाने वाले एक्टर यश की फिल्म टॉक्सिक सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर काफी अच्छा कलेक्शन कर के दिखाया. लेकिन दूसरे ही दिन इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली है. फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े आ गए हैं. वहीं दूसरी तरफ हनुमान अंश फिल्म की बात करें तो इस फिल्म ने शुरुआत के 2 हफ्ते स्ट्रगल करने के बाद अपनी जगह बना ली है और फिल्म के कलेक्शन में उछाल देखने को मिली है.
टॉक्सिक और हनुमान अंश फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े आ गए हैं. दोनों को अगर कंपेयर किया जाए तो करीब 200 करोड़ का कलेक्शन करने के बाद भी यश की टॉक्सिक को बड़ा नुकसान हुआ है. वहीं दूसरी तरफ कई दिनों से लाखों में कमाई कर रही हनुमान अंश फिल्म को फायदा मिला है और फिल्म ने
टॉक्सिक ने कितने कमाए?
टॉक्सिक फिल्म की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने दो दिनों में नेट कलेक्शन के तौर पर 138.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं दूसरी तरफ इस फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन के मामले में 165.85 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 24.25 करोड़ रुपये का रहा है. इस लिहाज से फिल्म की कुल कमाई 190.10 करोड़ की हो गई है. टॉक्सिक का बजट 500 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है. इसके मुकाबले फिल्म की कमाई 200 करोड़ रुपये भी नहीं जा सकी है. ऐसे में देखने वाली बात होगी कि आने वाले समय में ये फिल्म कितना कलेक्शन कर के दिखाती है.

कितना रहा हनुमान अंश का कलेक्शन?
हनुमान अंश फिल्म की बात करें तो इसकी कमाई में शुरुआत में कोई धार नजर नहीं आई. लेकिन अब धीरे-धीरे फैंस इस फिल्म से जुड़ रहे हैं. हनुमान अंश फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े आ गए हैं. फिल्म ने शुरुआत के 16 दिनों में 1.40 करोड़ की कमाई की थी. ये कमाई कोई खास नहीं थी. लेकिन इसके बाद फिल्म की कमई में इजाफा देखने को मिला. फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 11.98 करोड़ रुपये का रहा. वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 14 करोड़ रुपये का हो चुका है जो बता रहा है कि फिल्म ने कितना तगड़ा कमबैक किया है.
ये भी पढ़ें- Upcoming Movies: मिर्जापुर: द मूवी से हैवान तक, सितंबर में रिलीज के लिए तैयार हैं ये 5 धांसू फिल्में
कौन किसपर भारी?
वैसे तो दोनों फिल्मों की कमाई में जमीन आसमान का फर्क है. जहां एक तरफ टॉक्सिक फिल्म का बजट 500 करोड़ का है उस हिसाब से फिल्म ने 2 दिनों में करीब 200 करोड़ कमा लिए हैं. इस कलेक्शन को कम नहीं कहा जा सकता है. लेकिन दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में आई गिरावट बता रही है कि सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. वहीं दूसरी तरफ हनुमान अंश फिल्म का बजट 2 करोड़ रुपये का है. इस बजट के मुकाबले फिल्म ने करीब 12 करोड़ कमा लिए हैं. मतलब फिल्म पहले ही ब्लॉकबस्टर हो गई है. देखना रोचक होगा कि टॉक्सिक के सामने तगड़ा कलेक्शन करने वाली इस फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन कितना जाता है.




