Haiwaan Trailer: कितने मासूमों की जान लोगे… बदले की आग में ‘हैवान’ बने अक्षय कुमार को रोक पाएंगे सैफ अली खान? आया धांसू ट्रेलर

Haiwaan Trailer: कितने मासूमों की जान लोगे… बदले की आग में ‘हैवान’ बने अक्षय कुमार को रोक पाएंगे सैफ अली खान? आया धांसू ट्रेलर

Haiwaan Trailer: प्रियदर्शन की जिस फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है, फाइनली 'हैवान' का ट्रेलर आ गया है. 2 मिनट 34 सेकंड के वीडियो में अक्षय हैवान बने दिखे, जिन्हें सैफ ने पूरी टक्कर दी है.

Haiwaan Trailer: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन एक बार फिर सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए आ रहे हैं. इस साल की शुरुआत में ही वो ‘भूत बंगला’ लेकर आए थे, जिसे फैन्स का काफी प्यार भी मिला था. वहीं अक्षय कुमार की एक और पिक्चर आ गई है, जो कि ‘वेलकम टू द जंगल’ थी. पर अब प्रियदर्शन की फिल्म में ‘हैवान’ बने दिखे रहे हैं. एक्टर फिल्म में खूंखार विलेन के रोल में हैं, जो अब सैफ अली खान के पीछे पड़े हुए हैं. साथ ही इस टक्कर में सैफ खुद को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. उन्हें ऐसा किरदार दिया गया है, जो देख नहीं सकता. पर सुनने की शक्ति इतनी तेज है कि हैवान के आने से पहले ही सबकुछ पता चल जाता है. 11 सितंबर, 2026 को आ रही फिल्म का ट्रेलर आ चुका है, जिसे फैन्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिलता हुआ भी नजर आ रहा है.

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ साल 2016 में आई मलयालम थ्रिलर फिल्म ‘ओप्पम’ का रीमेक है. इस पिक्चर को भी प्रियदर्शन ने ही बनाया है. साथ ही फिल्म में मोहनलाल का भी कैमियो होने वाला है. जिसकी जानकारी खुद मेकर्स ने शूटिंग के वक्त ही दे दी थी. अब ट्रेलर में अक्षय कुमार और सैफ अली खान के अलावा कई और स्टार्स नजर आ रहे हैं. जिनमें बोमन ईरानी, ​​श्रिया पिलगांवकर, सैयामी खेर, राजपाल यादव, शारिब हाशमी, राजेश शर्मा, पहल चौधरी और मनोज जोशी भी शामिल हैं.

अक्षय कुमार पड़े भारी, सैफ भी नहीं हैं कम

ट्रेलर में ‘हैवान’ की हैवानियत देखने को मिलती है. जहां अक्षय कुमार सिर्फ सैफ अली खान के किरदार और उनके परिवार के पीछे नहीं हैं. बल्कि कई परिवारों को मार चुके हैं. कभी कार में, तो कभी घर में घुसकर ये हैवान लोगों की जान ले रहा है. पर इस बार मुकाबला सैफ अली खान से है. इस कैरेक्टर को नजर नहीं आता, पर वो हैवान से डरा हुआ है. उससे हर वक्त बचने की कोशिश में लगा रहता है. फिल्म में सैयामी खेर पुलिस वाली के किरदार में नजर आ रही हैं. दरअसल सैफ अपने डर से भागकर पुलिस वालों के पास भी पहुंचते हैं, पर वहां उन्हें कोई मदद नहीं मिलती.

ट्रेलर में एक सीन है, जहां सैफ अली खान को ही पुलिस वाले पीटते हुए दिख रहे हैं. अक्षय कुमार का आखिरी टारगेट सैफ और उनका परिवार ही है, जिसे वो मारने के लिए हर हद पार कर रहे हैं. ऐसे में सैफ भी पूछते हैं- अपने बदले की आग में कितने मासूमों की जान लोगे तुम? तो वहां से जवाब मिलता है- यह आखिरी है. क्या सैफ खुद को और बच्ची को बचाने में सफल होंगे. यह देखने का कुछ दिन अब और इंतजार करना होगा.

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More