Cocktail 2 ने 4 दिनों में शाहिद कपूर की इन 26 फिल्मों को छोड़ा पीछे, 2 HIT मूवी भी बनीं निशाना
Cocktail 2 Box Office: शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर खूब नोट छाप रही है. इसे ऑडियंस से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. 19 जून को रिलीज हुई इस फिल्म को थिएटरों में आए 4 दिन हुए हैं और इसने शाहिद कपूर की एक या दो नहीं, बल्कि 26 फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.
Shahid Kapoor Cocktail 2 Collection: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘कॉकटेल 2’ इन दिनों थिएटरों में भौकाल काट रही है. 19 जून को रिलीज हुई फिल्म का थिएटर में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. होमी अजदानिया के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसे रिलीज हुए सिर्फ 4 दिन हुए हैं और महज चार दिनों में फिल्म ने भारत में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर लिया है. जबकि ‘कॉकटेल 2’ दुनिया भर में 85 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. इस कमाई के साथ ही 4 दिनों में ‘कॉकटेल 2’ ने शाहिद कपूर की एक या दो नहीं, बल्कि पूरी 26 फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.
शाहिद कपूर ने अपने 23 साल एक्टिंग करियर में अब तक 33 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. इस दौरान उनके खाते में ‘कबीर सिंह’, ‘पद्मावत’, ‘जब वी मेट’, ‘विवाह’ जैसी बड़ी हिट्स आईं, वहीं कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर सकीं. अब ‘कॉकटेल 2’ शाहिद कपूर के करियर की बड़ी हिट फिल्मों में शामिल होने की ओर तेजी से बढ़ रही है.
कॉकटेल 2 ने 26 फिल्मों को पछाड़ा
सैकनिल्क के मुताबिक, ‘कॉकटेल 2’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 4 दिन में 54.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इस फिल्म ने चार दिनों में जितनी कमाई कर ली है, वो शाहिद कपूर की 26 फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड के कलेक्शन से भी ज्यादा है. फिल्म ने पहले दिन 13.50 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग ली थी और इसके बाद वीकेंड में लगातार मजबूत पकड़ बनाए रखी. इसी के साथ ‘कॉकटेल 2’ ने शाहिद की 26 फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है.
यह भी पढ़ें – थिएट्रिकल रन के बाद शाहिद कपूर की कॉकटेल 2 किस ओटीटी ऐप पर रिलीज होगी?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन चार दिनों में करीब 54 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. इस आंकड़े के साथ ‘कॉकटेल 2’ ने शाहिद की कई फिल्मों के शुरुआती दिन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. इनमें ‘ब्लडी डैडी’, ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’, ‘रंगून’, ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’, ‘शानदार’, ‘जर्सी’, ‘ओ’ रोमियो’ समेत कई फिल्में शामिल हैं.
इन दो फिल्मों से पीछे कॉकटेल 2
हालांकि, शाहिद कपूर के करियर की दो बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में अभी भी ‘कॉकटेल 2’ से आगे हैं. ‘कबीर सिंह’ और ‘पद्मावत’ के लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को पार करना अभी बाकी है. लेकिन जिस रफ्तार से ‘कॉकटेल 2’ कमाई कर रही है, उसे देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये फिल्म जल्द ही शाहिद के करियर की टॉप ग्रॉसर्स की लिस्ट में और ऊपर पहुंच सकती है. अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या ‘कॉकटेल 2’ आने वाले दिनों में ‘कबीर सिंह’ और ‘पद्मावत’ के रिकॉर्ड्स को भी चुनौती दे पाएगी या नहीं. फिलहाल इतना तय है कि शाहिद कपूर के लिए ‘कॉकटेल 2’ उनके करियर की सबसे बड़ी हिट मूवीज में से एक बन चुकी है.




