ना अक्षय, ना सुनील शेट्टी… ‘Welcome 3’ में 77 साल की ये सीनियर एक्ट्रेस करेंगी सबसे तगड़ी कॉमेडी, खिलाड़ी कुमार का बड़ा खुलासा!
Welcome To The Jungle: फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के नए गाने 'तेरा पैसा मेरा पैसा' के ग्रैंड लॉन्च पर अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ ने जमकर मस्ती की. इवेंट में अक्षय ने जहां जैकी श्रॉफ और परेश रावल की उम्र का मजाक उड़ाया, वहीं सीनियर एक्ट्रेस फरीदा जलाल को फिल्म का असली सरप्राइज पैकेज और सबसे बड़ा कॉमेडियन बताया.
Welcome To The Jungle Actress: बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ यानी अक्षय कुमार जब भी किसी महफिल में कदम रखते हैं, तब वहां हंसी के ठहाके गूंजना तय हो जाता है.ऐसा ही कुछ जबर्दस्त नजारा मुंबई के एक मल्टीप्लेक्स में देखने को मिला, जहां फिल्म वेलकम टू द जंगल’ के नए गाने तेरा पैसा मेरा पैसा’ को बड़े ही धूमधाम से लॉन्च किया गया. इस इवेंट में वैसे तो बड़े-बड़े सितारों का मेला लगा था, लेकिन महफिल की असली लाइमलाइट एक ऐसे सीनियर किरदार ने लूट ली, जिसके बारे में खुद अक्षय कुमार ने बड़ा दावा कर दिया है. जब सीनियर एक्ट्रेस फरीदा जलाल ने कहा कि मैं सबको चौंकाने वाली हूं. वहीं अक्षय ने भी मुहर लगा दी कि इस फिल्म में ना अक्षय कुमार, ना सुनील शेट्टी और ना ही परेश रावल—बल्कि सबसे मजेदार और बेहतरीन कॉमेडी फरीदा जलाल की ही होने वाली है.
इस खास मौके पर अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, राजपाल यादव, कीकू शारदा, विंदू दारा सिंह और जैकलिन फर्नांडीज जैसे कई दिग्गज कलाकार मौजूद थे.साथ ही फिल्म के निर्देशक अहमद खान और लंबे समय बाद किसी पब्लिक इवेंट में नजर आए प्रोड्यूसर फिरोज ए. नाडियाडवाला भी महफिल की रौनक बढ़ाने पहुंचे.
अक्षय कुमार बने होस्ट
इवेंट की शुरुआत धमाकेदार गाने की स्क्रीनिंग के साथ हुई.जैसे ही पर्दा हटा, अक्षय कुमार खुद ही बतौर होस्ट स्टेज पर आए और सामने बैठी जनता से एक मजेदार सवाल पूछने लगे. अक्षय ने पूछा,”यहां ऐसा कौन है भाई, जिसको पैसा अच्छा नहीं लगता?” अब अक्षय का इतना पूछना था कि भीड़ में से एक शख्स ने मजाक-मजाक में अपना हाथ ऊपर उठा दिया.फिर क्या था, अक्षय ने भी अपने मजाकिया अंदाज में चुटकी लेते हुए तुरंत कहा कि इसने हाथ खड़ा किया है. इसको जरा बाहर निकालो! इसके बाद अक्षय ने बात को संभालते हुए कहा कि असल में पैसा हर किसी की जरूरत है. मेहनत से पैसा कमाना बहुत अच्छी बात है, क्योंकि इसी पैसे की बदौलत घर चलता है, बिजली के बिल भरे जाते हैं और लोग छुट्टियों पर घूमने जा पाते हैं.
यह भी पढ़ें – रिलीज से पहले मेकर्स ने चली ऐसी चाल, क्या इस स्ट्रेटजी से HIT होगी अक्षय की वेलकम 3?
वेलकम टू द जंगल में मारेगी बाजी
इसके बाद स्टेज पर एंट्री हुई 77 साल की सीनियर एक्ट्रेस फरीदा जलाल की. अक्षय ने बेहद प्यार से उन्हें स्टेज पर बुलाया, तो सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ ने बड़े ही अदब से का हाथ थामकर उन्हें स्टेज तक पहुंचाया. स्टेज पर फरीदा जी के सम्मान में सिर्फ एक ही कुर्सी रखी गई थी. उन्होंने बड़े लाड से अक्षय को उस कुर्सी पर बैठने का इशारा किया. इस पर अक्षय मुस्कुराए और बोले, मैं बैठ जाऊँ? और आप खड़ी रहेंगी? फिर तो ये प्रेस वाले मुझे छोड़ेंगे नहीं, मेरी जमकर क्लास लगा देंगे!”
जैकी दादा को याद दिलाई उम्र
बातचीत आगे बढ़ी तो अक्षय कुमार ने सीनियर-जूनियर की टांग खींचना शुरू कर दिया.उन्होंने पहले जैकी श्रॉफ को सबसे सीनियर बताया, पर तुरंत अपनी गलती सुधारते हुए बोले कि अरे रुको, परेश भाई हमारे सबसे सीनियर एक्टर हैं. 30 मई 1955 को पैदा हुए इंसान, परेश भाई ऊपर आइए! जैकी दादा तो 1 फरवरी 1957 को पैदा हुए थे, यानी पूरे दो साल छोटे. तो दादा, आप नंबर दो पर आते हैं! जैकी श्रॉफ भी कहां पीछे रहने वाले थे, उन्होंने तुरंत अक्षय की सफेद हो रही दाढ़ी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि लेकिन तेरी दाढ़ी बड़ी सफेद लग रही है भाई! इस पर अक्षय जोर से हंसे और फौरन पलटवार किया कि क्यों, आप क्या अपनी दाढ़ी काली करवाकर नहीं आते? यहां सबकी पोल खोल दूँगा मैं! सितारों की इस मजेदार नोक-झोंक ने वहाँ बैठे हर शख्स को लोटपोट कर दिया. किरदार को लेकर सस्पेंस बरकरार
इस इवेंट में जब फरीदा जलाल से पूछा गया कि उन्होंने यह फिल्म क्यों साइन की, तो उन्होंने सस्पेंस रखते हुए कहा कि फिल्म देखो और आपको जवाब मिल जाएगा. मैं आप सभी को चौंकाने (शॉक देने) वाली हूं! और मुझे यह शॉक देने के पीछे अहमद खान और अक्षय कुमार का हाथ है. अक्षय ने भी तुरंत हामी भरते हुए दावा किया कि फिल्म में सबसे बेहतरीन और मजेदार कॉमेडी फरीदा जी ने ही की है, उनके बाद किरण कुमार जी और फिर बाकी हम सब आते हैं. जब पत्रकारों ने फरीदा जी से रोल के बारे में कोई छोटा सा हिंट देने की जिद की, तो अक्षय एक्साइटेड होकर चिल्लाने लगें, नहीं, नहीं!” और चलते-चलते कह गए कि फरीदा जी तो ये भी नहीं बता सकतीं कि फिल्म में उनकी डायलॉग डिलीवरी का अंदाज कितना अनोखा है! बता दें कि हंसी और ठहाकों से भरपूर ये फिल्म 26 जून को थिएटर्स में दस्तक देने जा रही है, जबकि इसके स्पेशल पेड प्रिव्यूज 25 जून की शाम से ही शुरू हो जाएंगे.




