CID एक्टर पार्थ समथान ने खरीदा आलीशान आशियाना, खुद करवाया होम टूर, देखें वीडियो

CID एक्टर पार्थ समथान ने खरीदा आलीशान आशियाना, खुद करवाया होम टूर, देखें वीडियो

Parth Samthaan New House: टीवी के चहेते स्टार पार्थ समथान ने अपने होमटाउन पुणे में सपनों का घर खरीदा है. सोशल मीडिया पर नए घर का खूबसूरत वीडियो शेयर कर उन्होंने इसका क्रेडिट अपनी मां को दिया है.

Parth Samthaan New House: ‘कैसी ये यारियां’, ‘कसौटी जिंदगी की 2’ और ‘CID सीजन 2’ जैसे सुपरहिट शोज से घर-घर में अपनी खास पहचान बनाने वाले टीवी के हैंडसम हंक पार्थ समथान के लिए फिलहाल ये समय बेहद खास है. सालों की कड़ी मेहनत और इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने के बाद पार्थ ने आखिरकार वो मुकाम हासिल कर लिया है, जिसका ख्वाब हर कोई देखता है. एक्टर ने अपने होमटाउन पुणे में अपना सपनों का आशियाना खरीद लिया है. पार्थ ने इस बड़ी खुशखबरी को सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ साझा किया, जिसके बाद से ही उन्हें हर तरफ से बधाइयां मिल रही हैं.

पार्थ समथान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक बेहद खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपनी मां के साथ अपने नए डुप्लेक्स घर का टूर कराते नजर आ रहे हैं. इस नए डबल-डेकर घर में वुडन फ्लोरिंग, बड़ी और हवादार बालकनी और सुकून देने वाले कॉर्नर्स साफ देखे जा सकते हैं. हालांकि घर का इंटीरियर अभी पूरा होना बाकी है, लेकिन इसकी खूबसूरती अभी से देखते ही बनती है. वीडियो शेयर करते हुए पार्थ ने कैप्शन में लिखा, “सपने वाकई सच होते हैं. मुझे मेरे होमटाउन पुणे में मेरा ड्रीम हाउस मिल गया है. इसका पूरा क्रेडिट मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा मेरी मां को जाता है. मेरी हर कामयाबी के पीछे मेरी मां का हाथ है.

पार्थ समथान के घर का वीडियो

इंडस्ट्री के दोस्तों ने लुटाया प्यार

पार्थ के इस पोस्ट पर उनके फैंस ही नहीं, बल्कि टीवी इंडस्ट्री के तमाम करीबी दोस्तों ने भी खुलकर प्यार लुटाया है. ‘सहर होने को है’ की को-स्टार माही विज से लेकर रिद्धि तिवारी, आकाश जग्गा, साहिल आनंद, पूजा बनर्जी, शुभावी चौकसी और पारुल चौधरी जैसे कई जाने-माने कलाकारों ने कमेंट कर उन्हें इस नए आशियाने के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं. फैंस का कहना है कि पार्थ की रातों की नींद, पसीना और मां की दुआओं का ही नतीजा है कि आज उनका ये सपना हकीकत बन पाया है.

ये भी पढ़ें-

न आवारापन 2, न बंटवारा 1947 रवीना टंडन ने मार ली बाजी, फिल्म ने 3 दिन में छापे 110 करोड़

पहले वीकेंड ही फुस्स हुई सनी देओल की बंटवारा 1947, 4 हिट्स के बाद क्या विजय रथ पर लगेगा विराम?

पार्थ समथान का वर्कफ्रंट

अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो पार्थ समथान इस वक्त कलर्स टीवी के चर्चित शो ‘सहर होने को है’ में मुख्य भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं. इस शो में पहले ऋषिता कोठारी फीमेल लीड के तौर पर थीं, जिनकी जगह बाद में भाविका शर्मा ने ली है. वहीं माही विज भी इस शो का अहम हिस्सा रही थीं. पार्थ ने इससे पहले ‘CID सीजन 2’ नए ACP का भी रोल किया था. इस रोल में भी लोगों ने उन्हें काफी प्यार दिया था. अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने के साथ-साथ अब निजी जिंदगी में भी पार्थ ने ये बड़ी उपलब्धि हासिल करके अपने सफर में एक नया अध्याय जोड़ लिया है.

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More