Brahmastra 2 Update: रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र 2 में सैयारा एक्ट्रेस अनीत पड्डा की एंट्री! कब शुरू होगी शूटिंग?
रणबीर कपूर की हाई बजट की फिल्म ब्रह्मास्त्र काफी अच्छा कलेक्शन करने में सफल रही थी. अब फिल्म के दूसरे पार्ट पर लगातार अपडेट आ रहे हैं. इस फिल्म में सैयारा की एक्ट्रेस अनीत पड्डी की एंट्री हो सकती है.
Brahmastra 2 Casting Update: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्मों को फैंस काफी पसंद करते हैं. उनकी पिछली 5 में से सिर्फ एक फिल्म फ्लॉप हुई है और बाकी की 4 फिल्मों ने दमदार कमाई कर के दिखाई है. इसमें एक नाम ब्रह्मास्त्र फिल्म का भी है. इस फिल्म ने 400 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर के दिखाया था. अब फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर बज़ बनना शुरू हो गया है. ऐसा माना जा रहा है कि ये फिल्म सिनेमाघरों में और भी बेहतर परफॉर्म कर के दिखाएगी. इसके लिए मेकर्स लगातार कोशिश कर रहे हैं और बड़े बदलावों की ओर भी ध्यान दे रहे हैं. फिलहाल फिल्म की कास्टिंग को लेकर बड़ा अपडेट आया है.
ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो ब्रह्मास्त्र 2 फिल्म में युवा एक्ट्रेस अनीत पड्डा की एंट्री हो सकती है. सैयारा फिल्म से उन्होंने फैंस के दिलों में जगह बनाई थी और देखते ही देखते सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई थीं. अब एक्ट्रेस रणबीर कपूर संग बड़े बजट की फिल्म में स्क्रीन शेयर करती नजर आ सकती हैं.
आलिया के अलावा फिल्म में 2 और एक्ट्रेस
ब्रह्मास्त्र के पहले पार्ट में रणबीर कपूर के अपोजिट आलिया भट्ट नजर आई थीं. वहीं फिल्म में ऐसे क्लू भी मिले थे जिससे अंदाजा लगाया जा रहा था कि इस फिल्म के दूसरे पार्ट में दीपिका पादुकोण भी एक अहम किरदार निभाती नजर आएंगी. अब फिल्म की कास्टिंग को लेकर एक और अपडेट आया है. रिपोर्ट्स की मानें तो ब्रह्मास्त्र 2 फिल्म में सैयारा फेम एक्ट्रेस अनीत पड्डा की भी एंट्री हो सकती है. उन्हें फिल्म के लिए मेकर्स ने अप्रोच किया है. इसे लेकर हालांकि अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.
ये भी पढ़ें- Akshay Kumar Movie: नया जॉनर, नया किरदार और एक नया चैलेंज अक्षय कुमार ने नई फिल्म पर दिया बड़ा अपडेट
कब शुरू होगी ब्रह्मास्त्र 2 की शूटिंग?
ब्रह्मास्त्र के पहले पार्ट की बात करें तो ये फिल्म 2022 में आई थी. पहली बार बॉलीवुड में ऐसी किसी वीएफएक्स लोडेड फिल्म का एक्सपीरियंस फैंस ने किया था. इसका निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया था. वहीं दूसरी तरफ फिल्म में रणबीर के अपोजिट आलिया भट्ट नजर आई थीं. फिल्म में इसके अलावा अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, नागार्जुन और मौनी रॉय भी अलग-अलग रोल्स में नजर आए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट 350 करोड़ के आसपास का था. इसके मुकाबले फिल्म ने 430 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर के दिखा दी थी. फिलहाल फिल्म के दूसरे पार्ट की शूटिंग अप्रैल 2027 से शुरू की जाएगी. वहीं फिल्म 2027 के अंत तक सिनेमाघरों में रिलीज की जा सकती है.




