Bigg Boss 20 Nominations: काजी तौकीर समेत ये 6 सदस्य नॉमिनेट! क्या कैप्टन की एक खास पावर पलट देगी पूरा गेम?
Bigg Boss 20 Nominations: बिग बॉस 20 के घर में नॉमिनेशन की प्रक्रिया ट्विस्ट लेकर आई है. इस हफ्ते काजी तौकीर के साथ 6 सदस्य खतरे में हैं. कैप्टन की नई पावर खेल का पासा पलट सकती है.
Bigg Boss 20 Nominations: ‘बिग बॉस 20’ के घर के अंदर का खेल दिन-प्रतिदिन बेहद दिलचस्प होता जा रहा है. जहां हर एक फैसला कंटेस्टेंट्स के सफर को पूरी तरह बदलने का दम रखता है, तो वहीं दूसरी तरफ शो में टिके रहना और हर हफ्ते खुद को नॉमिनेशन से बचाना घरवालों के लिए सबसे बड़ा इम्तिहान साबित हो रहा है. इस बीच शो से जुड़ी जो ताजा अपडेट सामने आई है, उसने घर के अंदर हलचल मचा दी है. इस हफ्ते मेकर्स एक ऐसा नया ट्विस्ट लेकर आए हैं जो पूरे खेल की कायापलट कर सकता है.
सामने आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए कुल 6 चेहरों पर तलवार लटक रही है. इस नॉमिनेशन लिस्ट में उदति, अरिश्फा खान, मैरी कॉम, लव गिल, काजी तौकीर और आसिफ खान के नाम शामिल हैं. इन 6 सदस्यों के नाम सामने आने के बाद से घर में तनाव का माहौल साफ देखा जा सकता है, क्योंकि सभी पर एलिमिनेशन का खतरा मंडरा रहा है.
कैप्टन की खास पावर से बदलेगी बाजी?
ये खेल सिर्फ यहीं खत्म नहीं होता. करीबी सूत्रों के हवाले से ये खबर आ रही है कि इस हफ्ते घर के कैप्टन को एक बेहद खास और विशेष अधिकार मिल सकता है. इस पावर के तहत कैप्टन के पास ये अधिकार होगा कि वो चाहे तो किसी एक नॉमिनेटेड सदस्य को इस खतरे से सुरक्षित बचा सकता है या फिर किसी अन्य सदस्य को सीधे तौर पर नॉमिनेशन के कटघरे में खड़ा कर सकता है. यदि कैप्टन किसी सदस्य को बचाने का फैसला करता है, तो ये उस कंटेस्टेंट के लिए गेम में एक बहुत बड़ा एडवांटेज साबित होगा.
ये भी पढ़ें-
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के राडार पर हैं ये 7 बड़े नाम! जानिए किस-किस पर और कब-कब हुए हमले
आयुष्मान खुराना की उड़ता तीर नेपाल में बैन, सरकार ने नहीं दी रिलीज की इजाजत, बताई ये वजह
अपकमिंग एपिसोड के लिए बढ़ा रोमांच
किसी को सीधा नॉमिनेट करने का फैसला घर के अंदर भारी हंगामे और नए झगड़ों की वजह बन सकता है. ये फैसला इस बात का भी संकेत देगा कि कैप्टन के अपने समीकरण किसके साथ हैं और वो किसे अपना सबसे बड़ा खतरा मानता है. फिलहाल उदति, अरिश्फा खान, मैरी कॉम, लव, काजी तौकीर और आसिफ खान इस हफ्ते खतरे के घेरे में हैं. कैप्टन की इस स्पेशल पावर पर आधिकारिक मुहर लगना अभी बाकी है, लेकिन इस ट्विस्ट ने आने वाले एपिसोड्स के रोमांच को कई गुना बढ़ा दिया है.




