किसी को तो पकड़ना चाहिए था…फैंस पर भड़के विद्युत जामवाल, बोले- टाइगर, तुम सबसे निडर हो
जानलेवा हमले में टाइगर श्रॉफ को गोली नहीं लगी है. हालांकि दो लोग जरूर घायल हुए हैं. टाइगर पर हुए हमले के बाद अभिनेता विद्युत जामवाल ने एक वीडियो जारी कर फैंस पर ही सवाल उठा दिए हैं.
टाइगर श्रॉफ पर रविवार को मुंबई के जुहू में एक फुटबॉल ग्राउंड से बाहर निकलते वक्त दर्जनों लोगों की भीड़ के बीच अंधाधुन फायरिंग की गई. हमले के वक्त वो अपनी गाड़ी से घर जा रहे थे. इस हमले में उनके ड्राइवर समेत दो लोगों को गोली भी लगी. इस फायरिंग के बाद तीनों हमलावर वहां से फरार हो गए और वहां किसी ने भी उन्हें रोकने या पकड़ने की हिम्मत नहीं दिखाई. अब इस मामले पर एक्शन स्टार विद्युत जामवाल ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर जारी एक वीडियो में कहा है कि किसी को तो उन हमलावरों के पीछे भागना चाहिए था और उन्हें पकड़ना चाहिए था. साथ ही उन्होंने मुंबई पुलिस से कहा कि ऐसा फिर हुआ तो आप ही गुनहगार होंगे.
विद्युत जामवाल ने इंस्टाग्राम पर जारी वीडियो में टाइगर को सबसे निडर शख्स बताया और कहा, “मैं टाइगर श्रॉफ को कुछ बोलना चाहता हूं. तुम सबसे निडर आदमी हो, मैं जितनो को भी जानता हूं, उन सबसे बहुत ज्यादा निडर हो. पर फैंस मैं ये कहना चाहता हूं, हर व्यक्ति जो आपको करीब से फुटबॉल खेलते देखता है और आपके लिए चियर करता है. कहते हैं कि मैं आपका सबसे बड़ा फैन हूं. सबसे बड़ा फैन हूं…वो इतने सारे जो फैन थे न किसी को तो भागना चाहिए था. किसी को तो पकड़ना चाहिए था. है कि नहीं. आई लव यू. मैं आपका सबसे बड़ा फैन हूं. ये क्या है? हम लोग करते हैं, आप भी तो कुछ करो यार.”
View this post on Instagram
“फिर आप ही गुनहगार हैं”
इस दौरान विद्युत ने सितारों की सुरक्षा में चूक के मामले पर भी बात की. उन्होंने कहा, “मैं मुंबई पुलिस को बोलना चाहूंगा, हां, आप उन्हें सुरक्षा देंगे, पर ये दोबारा नहीं होना चाहिए. अगर इस तरह की गलती हो भी जाए न, फिर आप ही गुनहगार हैं. और टाइगर सुनना यार. अपना है न फेवरेट दोनों का, बजरंग बान, बस सुनते रह. जब मैं बहुत अकेला हो जाता हूं न, बहुत अकेला, मैं बजरंग बान सुनता हूं. मैं जानता हूं तू भी सुनता है. आई लव यू भाई.”
ये भी पढ़ें: पहले सलमान खान, फिर रोहित शेट्टी और अब टाइगर श्रॉफलॉरेंस बिश्नोई गैंग के खौफ में कब तक जियेंगे फिल्मी सितारे?
पकड़े गए तीनों आरोपी
मुंबई में टाइगर पर हमला करने वाले तीनों आरोपियों को राजस्थान पुलिस ने कोटा रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार किया. तीनों आरोपी मुंबई से भागने के लिए पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस पर चढ़ गए थे. पुलिस ने पहले ही राजस्थान पुलिस को सूचना दे दी थी कि आरोपी इस ट्रेन में सवाल हो सकते हैं. ऐसे में जैसे ही ट्रेन कोटा पहंची, पुलिस ने पूरी ट्रेन की तलाशी ली और इसी दौरान इन्हें धर दबोचा गया.




