Tiger Shroff Shooter Arrested: टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे

Tiger Shroff Shooter Arrested: टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे

टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीनों आरोपियों को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार कर लिया गया है. तीनों आरोपी मुंबई से दिल्ली आने वाली ट्रेन में सवार थे.

Tiger Shroff Shooter Arrested: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार कर लिया गया है. तीनों आरोपी मुंबई से दिल्ली आने वाली एक ट्रेन में सवार थे. कोटा पुलिस ने भी कन्फर्म किया है कि तीनों शूटर गिरफ्तार कर लिए गए हैं. उन्हें कोटा रेलवे स्टेशन पर धर दबोचा गया. रेलवे कॉलोनी के थाना अधिकारी रामस्वरूप ने भी टाइगर पर हुए हमले में शामिल तीनों शूटर को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि कर दी है. उन्होंने ये भी बताया कि कोटा के अलावा कहीं और की पुलिस इस ऑपरेशन में शामिल नहीं थी. इसे केवल कोटा पुलिस द्वारा ही किया गया और कोटा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी.

रविवार की शाम मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर बाइक सवार तीन हमलावरों ने पांच राउंड फायरिंग की थी. इस हमले के बाद सनसनी मच गई थी. हमले में टाइगर को गोली तो नहीं लगी पर उन्हें कुछ चोटें आईं. हालांकि उनके ड्राइवर फिरदौस बलौच को हाथ में गोली लगी. इसके अलावा एक चव्हाण नाम के एक अन्य शख्स को भी गोली लगी. दोनों इस वक्त अस्पताल में हैं और खतरे से बाहर हैं.

हमलावरों में एक 17 साल का लड़का

1. टाइगर पर हमला करने में शामिल रहे एक आरोपी का नाम ऋतिक कुमार है. उसके पिता का नाम रामू महतो है और वो बिहार के बेगूसराय का रहने वाला है. मुंबई में वो रैपिडो चलाता था.

2. दूसरे आरोपी का नाम रेहान है और इसकी उम्र 18 साल है. इसके पिता का नाम रिशुद्दीन अंसारी है और आरोपी हरियाणा के सोनीपत का रहना वाला है.

3. तीसरा आरोपी नाबालिग है. उम्र 17 साल बताई गई है और ये आरोपी भी हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है.

मुंबई पुलिस ने बनाई थी 15 टीमें

टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वालों को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस ने 15 स्पेशल टीमों का गठन किया था. हमले में इस्तेमाल की गई पलसर बाइक को पुलिस ने पहले ही बरामद कर लिया है. इसके बाद से ही अलग अलग शहरों को भी अलर्ट किया गया था. अंदेशा था कि हमलावर मुंबई छोड़कर भाग सकते हैं.

जयप्रकाश सिंह
जयप्रकाश सिंह

जयप्रकाश सिंह का नाम देश के चुनिंदा क्राइम रिपोर्टर में आता है. लंबे समय से टीवी जर्नलिस्ट के तौर पर सेवाएं जारीं. करीब तीन दशकों से सक्रिय पत्रकारिता का हिस्सा. प्रोड्यूसर, एंकर और क्राइम रिपोर्टर की भूमिका. फिलहाल टीवी9 भारतवर्ष में एसोसिएट एडिटर के रूप में मुंबई से कार्यरत. इसके पहले 2012 से 2022 तक मुंबई में इंडिया टीवी के ब्यूरो चीफ रहे. 2005 से 2012 तक नेटवर्क18 ग्रुप के आईबीएन7 चैनल में डिप्टी ब्यूरो चीफ की जिम्मेदारी संभाली. 2004 से 2005 तक सहारा समय मुंबई में बतौर सीनियर स्पेशल कॉरस्पॉन्डेंट काम किया. 2002 से 2004 तक मुंबई ब्यूरो में बीएजी फिल्म्स के चीफ रहे. नवभारत टाइम्स मुंबई में 1997 में जॉइन किया और यहां 2 साल काम किया. इससे पहले भी चार संस्थानों में काम किया.

Read More