TV9 Festival Of India: निजामी बंधु ने किया LIVE परफॉर्म, DJ सौरभ शौरी-वेरोनिका राजपूत की आवाज का भी चला जादू, देखें झलकियां

TV9 Festival Of India: निजामी बंधु ने किया LIVE परफॉर्म, DJ सौरभ शौरी-वेरोनिका राजपूत की आवाज का भी चला जादू, देखें झलकियां

TV9 फेस्टिवल ऑफ इंडिया में डांडिया नाइट्स के दूसरे दिन निजामी बंधु, DJ सौरभ शौरी और वेरोनिका राजपूत ने परफॉर्म किया. तस्वीरों के जरिए देखिए कार्यक्रम की झलकियां.

TV9 Festival Of India Photos: देश के सबसे बड़े न्यूज नेटवर्क TV9 की तरफ से एक बार फिर से फेस्टिवल ऑफ इंडिया का आयोजन हुआ. 16 अक्टूबर से ये फेस्ट शुरू हुआ, जो 20 अक्टूबर तक चलने वाला है. 19 अक्टूबर (सोमवार) निजामी बंधु के फैंस के लिए काफी खास है.

निजामी बंधु भारत का एक मशहूर सूफी और कव्वाली म्युजिक ग्रुप है. ये ग्रुप जहां भी जाता अपनी आवाज से हर किसी को दीवाना कर देता है. फोटोज के जरिए आप इस फेस्ट की झलकियां देख सकते हैं. चांद निजामी, गुलखान निजामी और गुलफाम निजामी दिख रहे हैं.

डीजे वेरोनिका राजपूत ने भी टीवी फेस्ट के डांडिया नाइट्स में 19 अक्टूबर को परफॉर्म किया. उन्होंने वहां मौजूद तमाम लोगों को अपने बीट्स पर थिरकने के लिए मजबूर कर दिया. तस्वीरों में लोगों की भीड़ देखी जा सकती है.

बता दें कि डांडिया नाइट्स के दूसरे दिन तीन परफॉर्मेंस हुए. एक निजामी बंधु, दूसरा परफॉर्मेंस डीजे वेरोनिका राजपूत और तीसरा नाम डीजे सौरभ शौरी का है. उन्होंने भी डांडिया नाइट्स पर माहौल बना दिया. लोगों ने उनके परफॉर्मेंस को खूब एंजॉय किया.

इस फेस्ट को लोगों की तरफ से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. डांडिया नाइट्स के पहले दिन भी लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली थी. उस दिन DJ शिवाल फेस्ट का हिस्सा बने थे. अपने बीट पर उन्होंने हर किसी को थिरकने पर मजबूर कर दिया था.