मुझे लगा करीना कपूर हैं… भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा की लेटेस्ट फोटोज देख फैंस हुए फिदा, कर रहे तारीफ
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ खास तस्वीरें शेयर की है. तस्वीरों को देखकर फैन्स ने एक्ट्रेस की तारीफ में कहा कि आप बिलकुल करीना कपूर की तरह लग रही हैं.
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा एक्टिंग से साथ अपने लुक्स को लेकर भी खूब सुर्खियां बंटोरती रहती हैं. अक्सर वो सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. एक्ट्रेस की तस्वीरें देखकर फैंस ने उनकी जमकर तारीफ भी करते हैं, लेकिन इस बार तो तारीफ का अंदाज ही बदल गया. मोनालिसा की हालिया फोटो पर एक फैन ने कमेंट में लिखा कि वो बिलकुल करीना कपूर की तरह दिख रही हैं.
एक्ट्रेस की तस्वीरों पर उनके फैंस ने खूब प्यार लुटाया. पोस्ट की गई तस्वीरों पर एक यूजर ने कमेंट किया कि 'आप हर तरह के कपड़ों में खूबसूरत लगती हैं' वहीं दूसरे ने लिखा "एक पल के लिए मुझे लगा कि आप करीना कपूर हैं, पता नहीं कैसे! आप बिल्कुल वैसी ही दिख रही हैं."
वर्कफ्रंट की बात करें तो मोनालिसा को अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ 'द 50' शो में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं. इस शो में उनकी परफॉर्मेंस को भी खूब तारीफ मिली.
मोनालिसा ने अपने करियर में अब तक 200 से ज्यादा फिल्में कर चुकी है. एक्ट्रेस ने सिर्फ भोजपुरी ही नहीं बल्कि हिंदी, बंगाली, कन्नड़, तेलुगु, तमिल और उड़िया भाषा की फिल्में भी की हैं.



