Alpha OTT: थिएटर में नहीं देखी ‘ऐल्फा’, तो अब घर बैठकर देखने का है बड़ा मौका! इस दिन ओटीटी पर आएगी आलिया भट्ट की फिल्म

Alpha OTT: थिएटर में नहीं देखी ‘ऐल्फा’, तो अब घर बैठकर देखने का है बड़ा मौका! इस दिन ओटीटी पर आएगी आलिया भट्ट की फिल्म

Alpha OTT: YRF की फर्स्ट फीमेल स्पाई फिल्म 'ऐल्फा' को बेशक बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिस्पॉन्स न मिला हो, पर आलिया और शरवरी ने जबरदस्त काम किया है. अब जानिए कि ओटीटी पर कब रिलीज होगी?

Alpha OTT: YRF स्पाई यूनिवर्स के लिए पिछला कुछ वक्त बिल्कुल अच्छा नहीं रहा है. इस यूनिवर्स की पिछली दो फिल्में ‘ऐल्फा’ और ‘वॉर 2’ को बड़े लेवल पर रिलीज किया गया था. पर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से डूब गई. अब बात इसी साल आई YRF की फर्स्ट फीमेल स्पाई फिल्म ‘ऐल्फा’ की कर लेते हैं. फिल्म में आलिया भट्ट लीड रोल में थीं और उनके साथ शरवरी वाघ ने भी जबरदस्त काम किया. दोनों पिक्चर में बहनों का रोल करती दिखी हैं. वहीं, अनिल कपूर ने एक्ट्रेसेस के पिता का किरदार निभाया और आखिर तक उन्हें बचाते हुए नजर आए हैं. जबकि, बॉबी देओल खूंखार विलेन के रोल में नजर आए. पर फिल्म के मेकर्स ने जैसी उम्मीद की थी, वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिला और YRF को एक बड़ा झटका लग गया. पर जिन लोगों ने थिएटर्स में फिल्म नहीं देखी, उनके पास अच्छा मौका है, वो अब घर बैठे देख सकते हैं. ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर फिल्म आ रही है.

हाल ही में नेटफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम के ऑफिशियल अकाउंट पर ‘ऐल्फा’ का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा-” ऐल्फा गैंग में शामिल होने के लिए तैयार हो जाइए. 28 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर ‘ऐल्फा’ देखें.” जी हां, फिल्म नेटफ्लिक्स पर कल यानी 28 अगस्त को आ जाएगी. बस अब फैन्स को एक दिन और इंतजार करना होगा. दरअसल 3 जुलाई को फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. अब ओटीटी प्लेटफॉर्म की बारी है. देखना होगा कि फिल्म नेटफ्लिक्स पर कितने रिकॉर्ड तोड़ पाती है.

आलिया भट्ट की ‘ऐल्फा’ ने कितने कमाए थे?

दरअसल आलिया भट्ट की ‘ऐल्फा’ ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 99.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. जबकि, भारत से पिक्चर सिर्फ 58.86 करोड़ रुपये ही कमा पाई थी. बात ग्रॉस कलेक्शन की करें, तो ऐल्फा ने 70 करोड़ कमा लिए थे. दरअसल फिल्म की पहले दिन से कमाई काफी स्लो रही थी. सिर्फ 9 करोड़ रुपये के साथ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की थी. वहीं, फिल्म का अनुमानित बजट 100 से 150 करोड़ रुपये के बीच बताया गया था. जिसे फिल्म पार नहीं कर पाई थी.

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

जैसे ही आलिया भट्ट की फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने की जानकारी सामने आई, तो फैन्स का एक्साइटमेंट लेवल डबल हो गया.

क्या है फिल्म की कहानी?

शिव रवैल के डायरेक्शन में बनी ‘ऐल्फा’ में आलिया भट्ट ‘सीता’ का किरदार निभा रही हैं, जो एक कुशल RAW एजेंट हैं. वहीं शरवरी ‘दुर्गा कौल’ के रोल में हैं, जो सीता की जुड़वां बहन हैं. लेकिन उनसे अलग हो चुकी हैं. जिन्हें अलग करने वाले विलेन बॉबी देओल हैं. आखिर तक बॉबी को हराने की जंग चलती रहती है.

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More