Divya Vinekar Death: आलिया भट्ट की को-स्टार दिव्या विनेकर का हुआ निधन, ‘डार्लिंग्स’ में निभाया था महिला कॉन्स्टेबल का किरदार
Divya Vinekar Death: आलिया भट्ट की नेटफ्लिक्स फिल्म 'डार्लिंग्स' में महिला कॉन्स्टेबल का रोल करने वाली एक्ट्रेस दिव्या विनेकर का निधन हो गया है. 20 अक्टूबर को उनकी दोस्त ने इस खबर को कंफर्म किया.
Divya Vinekar Passed Away: ‘डार्लिंग्स’ और ‘जलसा’ जैसी फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग की छाप छोड़ने वाली एक्ट्रेस दिव्या विनेकर अब हमारे बीच नहीं रहीं. एक्ट्रेस का निधन हो गया है. उनकी अचानक हुई मौत से पूरी फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों को गहरा सदमा लगा है.
दिव्या के निधन की खबर उनकी दोस्त रेडियो जॉकी (RJ) रोहिणी रामनाथन ने सोशल मीडिया के जरिए दी है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर दुख जताते हुए लिखा कि यह निधन अचानक और अनएक्सपेक्टेड था. दरअसल दिव्या विनेकर को नेटफ्लिक्स की चर्चित डार्क कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘डार्लिंग्स’ में एक महिला पुलिस कॉन्स्टेबल का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है.
दोस्त ने दी जानकारी और हुईं इमोशनल
दिव्या विनेकर के निधन की खबर उनकी दोस्त और सहकर्मी रहीं रेडियो जॉकी (RJ) रोहिणी रामनाथन ने सोशल मीडिया के जरिए दी. हालांकि, इस रिपोर्ट के मुताबिक उनके निधन की सटीक वजह की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है. उनकी दोस्त ने लिखा- ”यह बेहद दुख और सदमा देने वाली खबर है कि हमारी प्यारी डीवी आज इस दुनिया को अलविदा कह गईं. उनके परिवार और हम सभी के लिए, जिनके जीवन को उन्होंने अपनी दयालुता और प्यार से छुआ था, इस नुकसान को स्वीकार करना बेहद मुश्किल है.” उन्होंने बताया कि मुंबई के शिवाजी पार्क हिंदू श्मशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार हुआ है.
View this post on Instagram



