Diljit On CJP Protest: ब्रो, मैं आर्टिस्टू हूं, कोई नेता नहीं…CJP प्रोटेस्ट पर दिलजीत दोसांझ बोले- दुनिया में सबकुछ कभी ठीक नहीं हो सकता

Diljit On CJP Protest: ब्रो, मैं आर्टिस्टू हूं, कोई नेता नहीं…CJP प्रोटेस्ट पर दिलजीत दोसांझ बोले- दुनिया में सबकुछ कभी ठीक नहीं हो सकता

Diljit Dosanjh On CJP Protest: मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ से जंतर मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट को लेकर सवाल हुआ. इस पर उन्होंने दो टूक कहा कि वो एक आर्टिस्ट हैं, कोई नेता नहीं हैं. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें इन चीज़ों से दूर ही रखा जाए.

Diljit Dosanjh On CJP Protest: मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में इंस्टग्राम के जरिए एक लाइव सेशन में फैंस के साथ बातचीत की. इस दौरान दिलजीत ने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए. लाइव सेशन के दौरान किसी ने दिलजीत से दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रोटेस्ट के बारे में पूछ लिया. फैन के सवाल पर दिलजीत ने साफ कर दिया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है और उन्हें इन सब चीज़ों से दूर ही रखा जाए. दिलजीत ने कहा कि वो कोई नेता नहीं हैं, बल्कि एक आर्टिस्ट (कलाकार) हैं.

दिलजीत दोसांझ का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वो जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट के बारे में हुए सवाल को सुनकर हैरान होते दिखाई दे रहे हैं. सवाल पढ़ने के बाद दिलजीत कहते हैं, “जंतर मंतर पर कहां प्रोटेस्ट चल रहा है? ब्रो मुझे तो प्रोटेस्ट और इन सब चीज़ों से दूर ही रखो. ब्रो मैं एक आर्टिस्ट हूं…मैं कोई नेता शेता थोड़ी हूं, पता नहीं आप मुझे क्या समझते हो. देखो, सबकुछ कभी ठीक नहीं हो सकता है. इस दुनिया में सब कुछ कभी ठीक नहीं हो सकता है.”

दिलजीत को प्रोटेस्ट के बारे में नहीं पता

इस दौरान दिलजीत ने दुनिया की हकीकत बताने के लिए गुरु नानक देव जी के एक आध्यात्मिक विचार का जिक्र किया. वो कहते हैं, “नानक दुखिया सब संसार, सो सुखिया जिस नाम आधार.” आगे वो कहते हैं कि जो लोग प्रोटेस्ट कर रहे हैं, उन्हें भी मुबारकबाद, जिनके लिए कर रहे हैं, उन्हें भी मुबारकबाद, मुझे तो पता नहीं है (इस बारे में).

दिलजीत दोसांझ इन दिनों क्या कर रहे हैं?

दिलजीत दोसांझ अपने कॉन्सर्ट के साथ-साथ फिल्मों में अभिनय के जरिए भी फैंस के बीच चर्चा में रहते हैं. हाल ही में वो इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में नज़र आए थे. ये फिल्म भारत पाकिस्तान के बंटवारे की पृष्ठभूमि पर आधारित है. इसमें वेदांग रैना, शरवरी वाघ और नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकार भी दिखाई दिए. फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया और इसने पहले हफ्ते से ज्यादा दूसरे हफ्ते में कमाई की. इसके अलावा इस वक्त वो अपने ऑरा टूर 2026 में भी बिज़ी हैं.

मोहम्मद आसिफ
मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ टीवी9 हिंदी डॉट कॉम में नवंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वो एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हलचल पर पैनी नजर रखते हैं. सिनेमा और सितारों में आसिफ खास दिलचस्पी रखते हैं. आसिफ को नई नई वेब सीरीज और फिल्में देखना काफी पसंद है. टीवी9 हिंदी डॉट कॉम से पहले आसिफ एबीपी न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट में एबीपी लाइव डॉट कॉम में काम कर रहे थे. एबीपी लाइव डॉट कॉम में आसिफ ने करीब साढ़े 6 साल तक काम किया है. साल 2016 में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट आसिफ ने एबीपी न्यूज की वेबसाइट से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. एबीपी में आसिफ ने एंटरटेनमेंट सेक्शन संभाला. इसके अलावा वहां होम पेज और स्पोर्ट्स सेक्शन में भी उन्होंने काम किया. आसिफ ने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. इससे पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की. आसिफ ने स्कूल की पढ़ाई भी देश की राजधानी दिल्ली से ही की है. उन्हें को क्रिकेट खेलना, ओटीटी पर कंटेंट देखना, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है.

Read More