Ranveer Singh Income: 16 साल में रणवीर सिंह की फीस 812 गुना बढ़ी, पहली पिक्चर के लिए मिले थे चंद लाख रुपये, धुरंधर से कमाए 325 करोड़

Ranveer Singh Income: 16 साल में रणवीर सिंह की फीस 812 गुना बढ़ी, पहली पिक्चर के लिए मिले थे चंद लाख रुपये, धुरंधर से कमाए 325 करोड़

Ranveer Singh Fees: रणवीर सिंह ने साल 2010 में फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से करियर शुरू किया था. इस फिल्म के लिए उन्हें करीब 15-20 लाख रुपये फीस के तौर पर मिले थे. अब धुरंधर के दोनों पार्ट से उन्होंने 325 करोड़ रुपये की कमाई की है. इन 16 सालों में उनकी कमाई करीब 812 गुना बढ़ गई है.

Ranveer Singh First Movie Fees: रणवीर सिंह इस वक्त बॉलीवुड के सबसे डिमांडिंग एक्टर्स में से एक हैं. धुरंधर के दोनों पार्ट से उन्होंने जो धमाल मचाया है, उसके बाद हर कोई उनका कायल हो गया है. 'धुरंधर' से रणवीर को जितनी शोहरत मिली, उतनी ही उन्हें दौलत भी मिली है. एक वक्त था, जब रणवीर सिंह को उनकी डेब्यू फिल्म 'बैंड बाजा बारात' के लिए कुछ लाख रुपये ही फीस मिले थे. (तस्वीर सोर्स: netflix_in इंस्टाग्राम)

धुरंधर के पहले पार्ट ने कम और दूसरे पार्ट ने ज्यादा कमाई की. ऐसे में रणवीर सिंह को धुरंधर 2 से ज्यादा कमाई हुई होगी. मगर किससे कितनी कमाई हुई, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है. (तस्वीर सोर्स: netflix_in इंस्टाग्राम)

जो रणवीर सिंह आज भारत के टॉप एक्टर और हाईएस्ट पेड एक्टर्स में से एक बन गए हैं, उन्होंने करीब 16 साल पहले करियर शुरू किया था. रिपोर्ट्स में कहा गया है कि डेब्यू फिल्म 'बैंड बाजा बारात' के लिए रणवीर सिंह को 15-20 लाख रुपये फीस के तौर पर मिले थे. (तस्वीर सोर्स: netflix_in इंस्टाग्राम)

अगर हम उनकी फीस 20 लाख मानें और धुरंधर के एक पार्ट से हुई कमाई को 162.5 करोड़ मानें तो इन 16 सालों में रणवीर की एक फिल्म से होने वाली कमाई में 811.5 गुना का उछाल आ गया है. ये किसी भी एक्टर के लिए एक इतिहास रचने जैसा है. रणवीर सिंह ने ये कर दिखाया है. (तस्वीर सोर्स: netflix_in इंस्टाग्राम)