Arjun Rampal Marriage: 8 साल का रिश्ता, 2 बच्चे… अब अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला संग रचाई शादी
Arjun Rampal Marriage: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अर्जुन रामपाल ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला डेमेट्रिएड्स संग शादी कर ली है. दोनों 8 सालों से लिवइन में थे और 2 बच्चों के माता-पिता भी हैं.
Arjun Rampal Marriage: बॉलीवुड स्टार अर्जुन रामपाल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अचानक से सुर्खियों में आ गए हैं. दरअसल, 53 साल की उम्र में एक्टर ने दूसरी शादी की है. पहली पत्नी से एक्टर का तलाक हो गया था. पिछले 8 सालों से वो मॉडल और फैशन डिजाइनल ग्रैबिएला डेमेट्रिएड्स को डेट कर रहे थे. दोनों लिवइन में थे. इस दौरान दोनों दो बच्चों के माता-पिता भी बने. अब दोनों ने अपने प्यार पर शादी की मुहर लगा दी है.
अर्जुन रामपाल और ग्रैबिएला ने 21 अगस्त को गोवा में रजिस्टर मैरिज की है. मैरिज रजिस्ट्रार ऑफिस से दोनों की तस्वीरें भी सामने आई हैं. एक फोटो में दोनों पेपर साइन करते दिख रहे हैं. जैसे ही ये खबर आई सोशल मीडिया पर फैंस दोनों को बधाई देने लगे.

2018 से लिवइन में अर्जुन-ग्रैबिएला
अर्जुन रामपाल और ग्रैबिएला साल 2018 से लिवइन में हैं. 2019 में दोनों एक बेटे के पैरेंट्स बने थे. दोनों ने बेटे का नाम एरिक रखा. 2025 में दोनों दूसरी बार माता-पिता बने. उनके दूसरे बेटे का नाम एरिव है. अर्जुन और ग्रैबिएला अक्सर ही सोशल मीडिया पर खुलकर प्यार का इजहार करते रहते हैं. एक साथ दोनों की अक्सर तस्वीरें सामने आती रहती हैं. दोनों अपने बच्चों के साथ भी सोशल मीडिया पर फोटोज पोस्ट करते हैं. अब 8 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं.
अर्जुन और ग्रैबिएला ने पिछले साल दिसंबर में सगाई की थी. अर्जुन ने खुद कंफर्म किया था कि उन्होंने सगाई कर ली है. सगाई के बाद भी दोनों खूब चर्चा में रहे थे. अब आखिर दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए हैं.
ये भी पढ़ें-
जब सनी देओल का मुस्लिम किरदार बन गया बंटवारा 1947 के लिए मुसीबत, राजकुमार संतोषी ने बताई वजह
रणबीर कपूर के फैंस के लिए खुशखबरी, स्पिरिट के बाद एनिमल पार्क पर काम शुरू करेंगे संदीप रेड्डी वांगा
अर्जुन रामपाल की पहली शादी के बारे में
अर्जुन रामपाल ने पहली शादी साल 1998 में मेहर जेसिया से की थी, जो एक मॉडल प्रोड्यूसर हैं. वो मिस इंडिया भी रह चुकी हैं. उन्होंने साल 1986 में मिस इंडिया का ताज अपने नाम किया था. 21 सालों तक रिश्ता चला. उसके बाद दोनों एक दूसरे से अलग हो गए. साल 2019 में दोनों ने तलाक ले लिया था. दोनों की दो बेटियां भी हैं, जिनका नाम माहिका और मायरा हैं.




